
Dell Technologies ने भारत में अपने नए Dell Pro Precision AI Workstations पोर्टफोलियो को लॉन्च किया है। कंपनी ने इन नए वर्कस्टेशंस को खासतौर पर AI वर्कलोड, एडवांस्ड रेंडरिंग, डेटा एनालिसिस और कॉम्प्लेक्स सिमुलेशन जैसे प्रोफेशनल कामों के लिए पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने Dell Deskside Agentic AI सॉल्यूशन भी पेश किया है। जो कंपनियों को लोकल लेवल पर सिक्योर तरीके से AI वर्कफ्लो चलाने की सुविधा प्रदान करेगा। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Dell Pro Precision AI Workstations में क्या मिलेगा खास?
नए पोर्टफोलियो में Dell Pro Precision 5 Series (14S/16S), Pro Precision 5 Series (14/16), Pro Precision 7 Series (14/16) और Pro Precision 7 T1 मॉडल शामिल हैं। इन डिवाइस को इंजीनियर्स, डिजाइनर्स, आर्किटेक्ट्स, AI डेवलपर्स और पावर यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है।
Dell Pro Precision 5 Series 14S कंपनी का सबसे पतला और हल्का मोबाइल वर्कस्टेशन बताया गया है। जिसका वजन 1.4 किलोग्राम है। इसमें लेटेस्ट Intel Core Ultra Series 3 और AMD Ryzen AI 400 प्रोसेसर विकल्प मिलते हैं। वहीं, Pro Precision 5 और 7 Series मॉडल में हाई-परफॉरमेंस प्रोसेसर, NVIDIA RTX Pro Blackwell ग्राफिक्स और AI प्रोसेसिंग के लिए NPU सपोर्ट दिया गया है।
इनमें 64GB तक हाई-स्पीड मेमोरी और 8TB तक स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है, जिससे ये AI डेवलपमेंट, 3D रेंडरिंग और बड़े डेटा सेट पर काम करने के लिए सक्षम बनते हैं। चुनिंदा मॉडल में 50 TOPS तक NPU सपोर्ट भी मिलता है, जो ऑन-डिवाइस AI टास्क को तेज बनाता है।

AI वर्कलोड के लिए Deskside Agentic AI
Dell ने इस लॉन्च के साथ Dell Deskside Agentic AI भी पेश किया है। यह सॉल्यूशन कंपनियों को क्लाउड पर पूरी तरह निर्भर हुए बिना अपने AI एजेंट वर्कफ्लो को लोकल स्तर पर चलाने की सुविधा देता है।
यह Dell Pro Max GB10 और GB300 AI एक्सेलेरेटर्स, NVIDIA NeMoClaw ओपन-सोर्स स्टैक, CrowdStrike सिक्योरिटी और Dell Services के साथ काम करता है। कंपनी के अनुसार, इससे डेटा प्राइवेसी बेहतर होती है और AI ऑपरेशंस की लागत को भी कम किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स
Dell Pro Precision पोर्टफोलियो में Wi-Fi 7, चुनिंदा मॉडल में 4G/5G कनेक्टिविटी, Thunderbolt 4, USB Type-C और HDMI 2.1 जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इनमें TPM 2.0, ControlVault 3 Plus Advanced Authentication और Dell Trusted Workspaces जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Dell Pro Precision AI Workstations की कीमत और उपलब्धता
भारत में Dell Pro Precision सीरीज की शुरुआती कीमत इस प्रकार है:
- Dell Pro Precision 5 Series: 1,49,000 रुपये से शुरू
- Dell Pro Precision 7 Series: 2,25,000 रुपये से शुरू
- Dell Pro Precision 7 T1: 89,000 रुपये से शुरू
- Dell Pro Max with GB10: 4,99,000 रुपये से शुरू

Dell Pro Precision 5 Series 14S और 16S मॉडल 10 अगस्त 2026 से उपलब्ध होंगे। जबकि Dell Pro Max with GB300 को 2026 के अंत तक उपलब्ध होगा।










