
वीवो ने कल ही बताया था कि वह इंडिया में अपनी vivo S series की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी ने टीज़र वीडियो शेयर करते हुए अपकमिंग मोबाइल की जानकारी दी थी। वहीं अब ताजा लीक में इसी सीरीज के स्मार्टफोन Vivo S2 की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। लीक में दावा किया गया है कि वीवो एस2 5जी फोन 6 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo S2 लॉन्च डेट
वीवो एस2 5जी फोन की इंडिया लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए एक पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें फोन का नाम Vivo S2 लिखा हुआ है। इसी पोस्टर पर वीवो एस2 लॉन्च डेट 6 अगस्त बताई गई है और सेल डेट 11 अगस्त लिखी गई है। दिलचस्प बात यह है कि बीते दिनों Redmi Note 17 इंडिया लॉन्च डेट और सेल डेट भी लीक हुई थी और ये भी 6 अगस्त और 11 अगस्त थी। यानी वीवो और रेडमी में सीधी टक्कर हो सकती है।

Vivo S2 प्राइस
एक ओर जहां वीवो एस2 की इंडिया लॉन्च डेट और सेल की तारीख सामने आई है। वहीं दूसरी ओर इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन की कीमत भी आज इंटरनेट पर लीक हो गई है। लीक की मानें तो Vivo S2 8GB RAM वाला 5G फोन बनकर आएगा जो इंडिया में दो स्टोरेज वेरिएंट्स 128GB और 256GB में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इनकी कीमत 38 हजार रुपये और 42 हजार रुपये के करीब बताई गई है। वहीं लीक के मुताबिक वीवो एस2 बाजार में Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

vivo S2 स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एस2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 6.59-इंच तक की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फ्लैट OLED स्क्रीन हो सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। वहीं फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। लीक की मानें तो यह वीवो 5जी फोन MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर पर लाया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए vivo S2 के कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल ultra wide एंगल लेंस दिया जा सकता है। हालांकि लीक में कहा है कि इस मोबाइल में telephoto नहीं मिलेगी। रियर और फ्रंट दोनों कैमरा से 4K Video रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एस2 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

यह वीवो का बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आएगा। लीक्स की मानें तो वीवो एस3 5जी फोन को 7000mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तक का सपोर्ट दिया जा सकता है। हो सकता है कि इस फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी देखने को मिल जाए। बहरहाल फोन लॉन्च डेट स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।











