
Samsung अपने Galaxy F-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकता है। इसमें Samsung Galaxy F70 Pro लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी अहम जानकारियां सामने आई हैं। बता दें कि इससे पहले यह डिवाइस Samsung India की वेबसाइट, BIS सर्टिफिकेशन और Bluetooth SIG डेटाबेस पर भी सामने आ चुका है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए, आगे आपको अब तक आई डिटेल्स देते हैं।
Samsung Galaxy F70 Pro Geekbench लिस्टिंग
Geekbench पर SM-E476B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुए Galaxy F70 Pro ने सिंगल-कोर टेस्ट में 998 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,090 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। जिसके साथ Adreno GPU दिया जा सकता है। डिवाइस करीब 8GB RAM और Android 16 पर रन कर सकता है।

Samsung Galaxy F70 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
अब तक आए लीक्स के अनुसार, Galaxy F70 Pro में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। अन्य फीचर्स के रूप में NFC, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
Galaxy F70 Pro के One UI 8.5 पर आधारित Android 16 के साथ आने बात सामने आई है। खास बात यह है कि Samsung इस स्मार्टफोन के साथ 6 साल तक Android OS अपडेट प्रदान कर सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें लेदर-फिनिश बैक पैनल देखने को मिल सकता है, जैसा हाल के कुछ Galaxy F-सीरीज डिवाइस में देखने को मिला है।
Samsung Galaxy F70 Pro की संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy F70 Pro को तीन स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 6GB + 128GB की कीमत 32,999, 8GB + 128GB की 36,999 और 8GB + 256GB की 41,999 रुपये होने का अनुमान है। हालांकि, यह प्राइस कंफर्म नहीं हैं और लॉन्च के समय बदलाव संभव हो सकता है।
Samsung Galaxy F70 Pro का मुकाबला संभव तौर पर इस रेंज में Motorola, Nothing और OnePlus के फोंस से देखने को मिल सकता है। हालांकि, असल टक्कर हम आपको ब्रांड के ऐलान के बाद बता पाएंगे। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।
See All Competitors













