Vivo S2 के लॉन्च से पहले डिजाइन हुआ लीक, डमी यूनिट्स में दिखा नया लुक, जल्द होगी एंट्री

Join Us icon

Vivo के अपकमिंग Vivo S2 को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ब्रांड ने भी इसे लेकर टीजर जारी किए हैं। हालांकि लॉन्च डेट अभी आना बाकि है इससे पहले ही कथित डमी यूनिट्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। फोन की तस्वीरों और वीडियो से डिजाइन की झलक देखने को मिली है। वहीं, बताया जा रहा है कि Vivo S2 5G स्मार्टफोन को 6 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। जबकि इसकी सेल 11 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। आइए, आगे अब तक आज डिटेल्स जानते हैं।

Vivo S2 का डिजाइन लीक 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आई फोटोज और वीडियो ने Vivo S2 का लुक दर्शा दिया है। फोन ब्लैक और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में नजर आया है। खास बात यह है कि पहले सामने आई रिपोर्ट्स में इसके Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White रंगों में आने की बात कही गई थी।

फोन के बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है। ऊपर की तरफ पिल-शेप हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिसमें बाईं ओर दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। जबकि दाईं तरफ एक गोलाकार रिंग मौजूद है, जिसे LED लाइट रिंग माना जा रहा है। डमी यूनिट पर Vivo S2 की ब्रांडिंग भी दिख रही है। इसके अलावा फोन में पॉलीकार्बोनेट फ्रेम और बैक पैनल मिलने की संभावना है। वहीं, फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले और सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरा नजर आया है।

Vivo S2 के स्पेसिफिकेशन लीक 

लीक के अनुसार Vivo S2 में 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर दिए जाने की बात कही जा रही है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है।वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP कैमरा मिल सकता है। बैटरी के मामले में 7000mAh बैटरी दी जा सकती है।

हालांकि, इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Vivo S2 में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 50MP + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। ऐसे में फोन के प्रोसेसर और कैमरा कॉन्फिगरेशन को लेकर अभी भी कंफूजन बना हुआ है।

Vivo S2 संभावित कीमत और वैरियंट

अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo S2 को भारत में 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 43,000 रुपये के करीब बताई गई थी।


अगर आप मिड रेंज में प्रीमियम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और कैमरा-फोकस स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo S2 अच्छा विकल्प बन सकता है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला OnePlus, Xiaomi, Motorola और OPPO के फोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर आधिकारिक कीमत और स्पेसिफिकेशन के बाद भी समझ आएगी।

फिलहाल Vivo S2 से जुड़ी ज्यादातर जानकारी लीक्स पर आधारित है। ऐसे में सटीक डिटेल्स आने के वेट करना बेहतर होगा। अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here