
OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। क्योंकि पिछले कुछ समय से इस डिवाइस को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब टिप्स्टर Digital Chat Station ने फोन के डिजाइन, लॉन्च टाइमलाइन और कुछ अहम फीचर्स से जुड़ी जानकारी शेयर की है। बताया गया है कि OnePlus 16 को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus 16 डिजाइन और डिस्प्ले लीक
लीक के अनुसार OnePlus 16 का डिजाइन कंपनी की मौजूदा फ्लैगशिप लाइनअप जैसा ही रह सकता है। यानी इस बार नए डिजाइन के बजाय थोड़े बदलाव होने की उम्मीद है। फोन में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके चारों तरफ बेहद पतले और समान (Symmetrical) बेजल्स हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे स्क्रीन के किनारे पहले से और पतले हो सकते हैं। वहीं, रियर पैनल पर OnePlus 15 में मिले कॉम्पैक्ट स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल को ही रखा जा सकता है।

चिपसेट और बैटरी लीक
परफॉरमेंस के लिए आगामी OnePlus 16 में Qualcomm का आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, टिप्स्टर का दावा है कि फोन में करीब 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह OnePlus का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन बन सकता है। फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।
कैमरा और अन्य फीचर्स संभावित
अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 16 के कैमरा सिस्टम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
डिस्प्ले को लेकर भी पहले दावा किया गया था कि इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट और 1mm से भी पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है, जो Android 17 आधारित ColorOS 17 के साथ सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन लीक
Digital Chat Station के अनुसार OnePlus 16 की लॉन्चिंग अक्टूबर में की जा सकती है। टिप्स्टर ने यह भी संकेत दिया कि सितंबर के आखिर में कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, इसलिए OnePlus अपने नए फोन को अक्टूबर में पेश कर सकता है।
अगर आप फ्लैगशिप परफॉरमेंस, कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अपकमिंग OnePlus 16 आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला iQOO, Xiaomi और Samsung के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











