
Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी से जुड़ी खबर कई दिनों से सामने आ रही थी कि कंपनी अपनी ‘के00 सीरीज’ पर काम शुरू कर चुकी है जिसे जल्द ही टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। वहीं आज ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है कि कंपनी 31 जुलाई को Redmi K100 series पेश कर देगी। यह अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन सीरीज ब्रांड द्वारा आयोजित किए जा रहे ChinaJoy 2026 आयोजन में प्रदर्शित की जाएगी।
Redmi K100 series लॉन्च डिटेल्स
कंपनी की ओर से बताया गया है कि वह चाइना में ChinaJoy exhibition की शुरुआत करने जा रही है। यह प्रदर्शनी 31 जुलाई से शुरू होगी और 3 अगस्त तक चलेगी। इसी एग्जीबिशन के मंच से रेडमी के100 सीरीज को टेक जगत के सामने पेश किया जाएगा। Redmi K100, Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max इसी चार दिवसीय प्रदर्शनी में पेश किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि रेडमी 100 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच किसी भी दिन पेश हो सकता है, फिलहाल तय तारीख सामने नहीं आई है।

Redmi K100 series स्पेसिफिकेशन्स
लीक के अनुसार आगामी रेडमी के100 प्रो और के100 प्रो मैक्स को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.74गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रेडमी के100 सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप के साथ लाए जा सकते हैं और चीन में 12जीबी रैम पर लॉन्च हो सकते हैं।
Redmi K100 Pro 5G फोन को 185Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। चर्चा है कि इस मोबाइल में 6.59 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं Redmi K100 Pro Max में करीब 7 इंच की स्क्रीन दिए जाने की बात लीक में सामने आ रही है जिसपर 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। यह भी फ्लैट पैनल वाली OLED डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए अपकमिंग Redmi K100 Pro को 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लाया जा सकता है। यह मोबाइल का मेन सेंसर बताया जा रहा है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 8500mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
Redmi K100 Pro Max को 9000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है और इसमें भी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में मिलिट्री ग्रेड बॉडी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।









