
HMD ने फिलीपींस में अपना नया HMD Asha 305 लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे “Lite Smartphone” के तौर लेकर आई है। जो फीचर फोन से अपग्रेड करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फोन में AOSP Android पर आधारित Pulse OS, 100 से ज्यादा प्री-लोडेड ऐप्स, रिमूवेबल बैटरी और बेसिक स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। फिलहाल यह स्मार्टफोन फिलीपींस में खरीदने के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसे अन्य बाजारों में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए, आगे आपको फोन की डिटेल्स देते हैं।
HMD Asha 305 की कीमत
HMD Asha 305 की कीमत PHP 3,990 (करीब 6,225 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ने फिलहाल अन्य देशों में इसकी उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जल्द ही इसे दूसरे मार्केट्स में भी पेश किए जाने की संभावना है।

HMD Asha 305 के स्पेसिफिकेशंस
HMD Asha 305 में 5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 480 × 854 पिक्सल है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc T137 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोटोग्राफी के लिए HMD Asha 305 फोन के रियर में 2MP कैमरा LED फ्लैश के साथ मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 2MP कैमरा दिया गया है।
HMD Asha 305 स्मार्टफोन में 2,500mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 32 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Pulse OS पर काम करता है, जो Android AOSP पर आधारित है।
HMD Asha 305 फोन में Facebook Lite, Instagram Lite, WhatsApp, TikTok Lite, YouTube समेत 100 से ज्यादा ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। जिससे यूजर्स को अलग से ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कनेक्टिविटी के लिए HMD Asha 305 में डुअल 4G SIM, Wi-Fi, GPS, Bluetooth 4.2 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के बॉक्स में रिमूवेबल बैटरी, USB Type-C केबल और चार्जर भी शामिल किया गया है।
HMD Asha 305 उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहते हैं या फीचर फोन से अपग्रेड करना चाहते हैं। कम कीमत में WhatsApp, YouTube, Facebook Lite और Instagram Lite जैसे जरूरी ऐप्स मिलने से हर वर्ग के लोगों को लुभा सकता है। हालांकि, हेवी गेमिंग या हाई-परफॉरमेंस की जरूरत वाले यूजर्स के लिए यह फोन नहीं है।

फिलीपींस में HMD Asha 305 का मुकाबला itel, Infinix और TECNO जैसे ब्रांड के एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर आपका बजट कम है और कॉलिंग, WhatsApp, सोशल मीडिया, YouTube और रोजमर्रा के हल्के-फुल्के कामों के लिए स्मार्टफोन लेना है तो Asha 305 अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसे ही हर टेक से जुड़े अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स पर बने रहें।









