
Redmi जल्द ही चीन में अपनी नई Redmi K100 सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। इसे ChinaJoy 2026 इवेंट में शोकेस किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले Redmi K100 श्रृंखला का नया स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है, जिससे इसके प्रोसेसर, RAM और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिवाइस की अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Redmi K100 सीरीज फोन Geekbench लिस्टिंग
Geekbench पर Xiaomi M511CD मॉडल नंबर वाला नया स्मार्टफोन स्पॉट हुआ है, जिसे Redmi K100 सीरीज का फोन माना जा रहा है। इससे पहले यही डिवाइस 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है।
लिस्टिंग के अनुसार आगामी Redmi K100 सीरीज फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 (SM8850) चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। फोन में Xiaomi का कस्टम यूजर इंटरफेस हो सकता है। हालांकि इसमें HyperOS 4 मिलेगा या नहीं ये जानकारी साफ नहीं है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Redmi K100 सीरीज डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,429 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,461 अंक हासिल किए हैं, जो इसे फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन साबित करते हैं।
Redmi K100 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस
पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K100 सीरीज में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।
बैटरी की बात करें तो बेस मॉडल Redmi K100 में 8,500mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, Pro या Pro Max वैरियंट में 9,000mAh तक की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। दोनों मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
Redmi K100 में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, Pro मॉडल में रेगुलर टेलीफोटो की जगह 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात सामने आई है।
अन्य फीचर्स के रूप में Redmi K100 और Redmi K100 Pro स्मार्टफोंस में हाई-एंड स्टीरियो स्पीकर्स, बड़ा हाप्टिक मोटर और IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और चीन में हैं तो Redmi K100 सीरीज का इंतजार करना बेहतर हो सकता है। हम इसके लॉन्च पर आपको फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










