
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का ट्रेंड चरम पर है। Samsung और Apple को छोड़ दें तो लगभग सभी मोबाइल ब्रांड अपने फोन को बड़ी बैटरी के साथ लेकर आ रहे हैं। इस सूची में अब ओपो का नाम भी जुड़ने जा रहा है। कंपनी की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि वह 10000mAh battery वाला फोन लेकर आ रही है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल OPPO A7 Pro Max होगा जो 4 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
OPPO A7 Pro Max लॉन्च डिटेल
ओपो ए7 प्रो मैक्स 4 अगस्त को लॉन्च होगा। यह मोबाइल सबसे पहले ब्रांड की होम मार्केट चाइना में उतारा जाएगा जो बाद में अन्य मार्केट्स में कदम रखेगा। स्थानिय समयानुसार 4 अगस्त की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर OPPO A7 Pro Max पर से पर्दा उठेगा और इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जाएगी। इंडिया टाइम के मुताबिक यह बड़ी बैटरी वाला ओपो फोन दोपहर 12 बजे अनाउंस होगा जिसेे कंपनी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

OPPO A7 Pro Max की बैटरी
सबसे पहले बैटरी की ही बात करें तो ओपो ए7 प्रो मैक्स में पावर बैकअप के लिए 10000एमएएच बैटरी दी गई है। यही इस ओपो मोबाइल की सबसे बड़ी यूएसपी है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने के लिए OPPO A7 Pro Max नॉर्मल यूज में 2 दिन का बैकअप दे सकेगा। इस स्मार्टफोन को 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया जा रहा है जिसे 1500 बार चार्ज करने के बाद भी इसकी हेल्थ 80% से अधिक रह सकेगी। तेज गर्मी और ठंड में भी बैटरी डैमेज नहीं होगी।

OPPO A7 Pro Max की स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से ओपो ए7 प्रो मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स तो अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स की मानें तो यह मोबाइल Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि इंडिया में अभी तक कोई भी फोन स्नेपड्रैगन 4 जेन 4 पर लॉन्च नहीं हुआ है।
OPPO A7 Pro Max 12GB RAM वाला 5G फोन बनकर आ सकता है। इस अपकमिंग फोन को 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फ्लैट सर्फेस वाली OLED स्क्रीन होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इस मोबाइल की थिकनेस लीक में 8.47mm बताई गई है और इसका वजन 226 ग्राम बताया गया है।

लीक की मानें तो ओपो ए7 प्रो मैक्स 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन होगा। वहीं स्मार्टफोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। लीक्स के अनुसार इस 10000एमएएच बैटरी वाले फोन को कंपनी 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ पेश कर सकती है।








