Vivo S2 प्राइस लीक! जानें कितने रुपये में बिकेगा यह 7050mAh बैटरी वाला वीवो 5जी फोन

Join Us icon

Vivo S2 5G फोन इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। यह मोबाइल ब्रांड के मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोंस में से एक बन चुका है जिसकी वजह लंबे समय बाद ‘वीवो एस सीरीज’ की इंडिया वापसी है। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि वीवो एस2 6 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। वहीं अब एक ताजा लीक में फोन लॉन्च से पहले ही Vivo S2 5G प्राइस सामने आ गया है।

Vivo S2 5G प्राइस

वीवो एस2 5जी फोन की कीमत टेक वेबसाइट पेश्नेटगीक्ज़ द्वारा शेयर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह वीवो का 8GB RAM वाला 5G फोन होगा जो 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया जाएगा। लीक में दावा किया गया है कि Vivo S2 5G का 8जीबी+128जीबी वेरिएंट 51,999 रुपये में लॉन्च होगा और 8जीबी+256जीबी वेरिएंट 55,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार वीवो एस2 इंडियन मार्केट में Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo S2 5G स्पेसिफिकेशन्स

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो एस2 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में ARM Mali-G615 MC2 जीपीयू दिया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए Vivo S2 5G फोन को तगड़ी 7050mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W FlashCharge फास्ट चा​र्जिंग तकनीक दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी वाले वीवो फोन में Reverse चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

vivo-s2-design-leaked-before-launch-dummy-units-surface

लीक के अनुसार वीवो एस2 5जी फोन 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह Curved AMOLED स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इस वीवो 5जी फोन को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक की मानें तो इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here