Redmi Turbo 6 Max का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, 10000mAh बैटरी के साथ आ सकता है नया फोन

Join Us icon

Redmi अपनी Turbo सीरीज के नए स्मार्टफोन Redmi Turbo 6 Max पर काम कर रहा है। वहीं, लॉन्च से पहले इस फोन का कथित रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ है। जिसमें इसके नए डिजाइन की पहली झलक देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस बार फोन में पूरी तरह नया हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दे सकती है। आइए, आगे आपको आगामी मॉडल के बारे में अब तक आई डिटेल्स देते हैं।

Redmi Turbo 6 Max का डिजाइन लीक

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Turbo 6 Max का डिजाइन पिछले Redmi स्मार्टफोंस से अलग हो सकता है। सामने आए रेंडर में फोन के पीछे हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। फोन में फ्लैट फ्रेम और पतली बॉडी देखने को मिल सकती है। खास बात यह है कि बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसका प्रोफाइल काफी स्लिम बताया जा रहा है।

Redmi Turbo 6 Max स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार Redmi Turbo 6 Max में 7-इंच का फ्लैट 2K डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s या Dimensity 9600s चिपसेट मिलने की संभावना है। इससे पहले भी एक टिप्स्टर ने दावा किया था कि फोन में MediaTek Dimensity 9000-सीरीज प्रोसेसर लगाया जा सकता है।

बैटरी के मामले में डिवाइस में लगभग 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कैमरा सेंसर, फास्ट चार्जिंग स्पीड, RAM, स्टोरेज वैरियंट और कीमत की अहम जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं।

कब हो सकता है लॉन्च?

रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Turbo 6 Max को 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में इसके जनवरी 2027 में पेश होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यदि पूर्व मॉडल से तुलना करें तो कि Redmi ने इसी साल चीन में Redmi Turbo 5 Max लॉन्च किया था। इसमें 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर, 9,000mAh बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा, 20MP सेल्फी कैमरा, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और IP66, IP68, IP69 व IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।

पूर्व मॉडल के फीचर्स और लीक डिटेल्स देखकर लगता है कि आगामी Redmi Turbo 6 Max ज्यादा बेहतर ऑप्शन बन सकता है। यदि आप आने वाले महीनों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसकी डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here