
Vivo अपनी S-series स्मार्टफोन लाइनअप को भारत में एक बार फिर पेश करने की तैयारी कर चुका है। कंपनी ने हाल ही में भारत में Vivo S2 की वापसी की पुष्टि की है। यह करीब सात साल बाद होगा जब Vivo की S-series भारत में दोबारा आ रही है। ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार भी Vivo S2 के साथ Vivo S2 Pro को बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, नए लीक में Vivo S2 FE लॉन्च होने की जानकारी दी गई है। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।
Vivo S2 Pro की जगह आ सकता है Vivo S2 FE?
टिप्स्टर PassionateGeekz के अनुसार Vivo फिलहाल Vivo S2 Pro को लॉन्च नहीं करेगा। बताया गया है कि कंपनी ने इस पीढ़ी की S-series लाइनअप से Pro मॉडल को हटा सकती है। इसकी जगह Vivo एक नए Vivo S2 FE स्मार्टफोन को लेकर आ सकता है। जिसे बाद में बाजार में उतारा जा सकता है।
vivo has no plans to launch the vivo S2 Pro in the S series. The Pro model is officially out of the picture for this generation.
Vivo has already announced S2 series in the teasers!
vivo S2 lineup is expected to feature a new vivo S2 FE, replacing the Pro variant in the… pic.twitter.com/zek3B656eO
— PassionateGeekz.com (@passionategkeez) July 30, 2026
हालांकि, टिप्स्टर ने Vivo S2 FE को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। फोन के स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है इसमें प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं क्योंकि यह Vivo S2 Pro की जगह ले सकता है। हालांकि इसके बारे में वाले दिनों में और जानकारी सामने आ सकती है।
Vivo S2 की भारत में एंट्री कंफर्म
फिलहाल Vivo ने आधिकारिक तौर पर केवल Vivo S2 के भारत में आने की पुष्टि की है। यह फोन अगले महीने यानी अगस्त में 6 तारीख को लाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। वहीं, Vivo S2 Pro को बंद किए जाने या Vivo S2 FE को लॉन्च किए जाने की भी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसलिए Vivo S2 Pro और S2 FE से जुड़ी यह जानकारी फिलहाल लीक और टिप्स्टर के सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने तक इसे पक्की खबर नहीं माना जा सकता है। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।











