
Vivo 6 अगस्त को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S2 लॉन्च करने वाला है। पिछले कुछ दिनों से कंपनी इस फोन को लगातार टीज कर रही है, लेकिन अब लॉन्च से पहले Vivo ने इसके अहम फीचर्स और कलर ऑप्शंस कंफर्म कर दिए हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा और कई AI फीचर्स के साथ आएगा। आइए, आगे आपको पूरी डिटेल्स देते हैं।
Vivo S2 कलर ऑप्शन और प्रीमियम डिजाइन
Vivo S2 को Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। फोन की मोटाई केवल 7.99mm रखी गई है। इसमें कंपनी का नया Iconic Camera Design देखने को मिलेगा। स्मार्टफोन में 6.83-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
Vivo S2 स्पेसिफिकेशंस
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
Vivo S2 फोन में Aura Light Portrait और Dual View Video जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Dual View Video की मदद से यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट AnTuTu बेंचमार्क पर लगभग 9.7 लाख (970,000) स्कोर हासिल कर चुका है। फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी, जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के उपयोग के दौरान लंबा बैकअप देने का दावा करती है।
Vivo S2 स्मार्टफोन OriginOS 6 पर रन करेगा। इसमें कई AI आधारित फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें AI Creation, AI Transcript Assist और Vivo Office Kit शामिल हैं। इसके अलावा Circle to Search 2.0 फीचर भी मिलेगा। जिससे स्क्रीन पर मौजूद किसी भी कंटेंट को आसान जेस्चर के जरिए तुरंत सर्च किया जा सकता है।
Vivo S2 फोन में Shake and Share फीचर भी दिया जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मोबाइल डेटा का उपयोग किए दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस पर फोटो और 4K वीडियो तेजी से ट्रांसफर कर पाएंगे।

Vivo S2 लॉन्च डेट
आखिर में आपको बताते चलें कि Vivo पहले ही बता चुका है कि आगामी Vivo S2 को 6 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा। यदि आप इसके फीचर्स जान कर लेने की इच्छा रखते हैं तो वेट कर सकते हैं। यह मिड रेंज में बढ़िया ऑप्शन बनेगा। हम आपको लॉन्च के दिन फोन का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









