
OPPO भारतीय बाजार में फेस्टिव सीजन से पहले अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, कंपनी जल्द ही भारत में OPPO F35 सीरीज लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह सीरीज अगस्त के आखिर या सितंबर के पहले हफ्ते में आ सकती है। इसके साथ OPPO के फ्लैगशिप Find X9s Pro के भारत में लॉन्च होने की बात भी सामने आई है। आइए, डिटेल्स जानते हैं।
OPPO F35 सीरीज लीक
टिप्स्टर Debayan Roy के अनुसार, OPPO F35 सीरीज को भारत में अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह लॉन्च Flipkart की Big Billion Days और Amazon की Great Indian Festival सेल से ठीक पहले हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी फेस्टिव सीजन के दौरान बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए ऐसा कर सकती है।
🚨 Exclusive 🚨
I can confirm that : OPPO F35 series will launch in India 🇮🇳 ~ 🔴 August end / September starting, likely on the 1st week of September, before Flipkart BBD & Amazon GIF sale‼️
Also, as per one of my source,
OPPO could launch 🔴 Oppo Find X9s Pro in India 🇮🇳…
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) August 3, 2026
OPPO F33 का हो सकता है अपग्रेड
अगर लीक सही साबित होता है, तो OPPO F35 सीरीज भारत में OPPO F33 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर करीब पांच महीने बाद लॉन्च हो सकती है। OPPO F33 और OPPO F33 Pro को इस साल अप्रैल में क्रमशः 31,999 रुपये और 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
फिलहाल OPPO F35 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे अपर मिड-रेंज सेगमेंट में लेकर आ सकती है। जहां इसका मुकाबला Vivo, Motorola, OnePlus और iQOO के स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि और जानकारी मिलने के बाद ही असल टक्कर समझ आएगी।
OPPO Find X9s Pro डिटेल्स लीक
रिपोर्ट में OPPO के फ्लैगशिप Find X9s Pro के भारत में लॉन्च होने की भी बात कही गई है। हालांकि, टिप्स्टर ने इस जानकारी को लेकर कहा कि एक स्रोत ने भारत में लॉन्च होने का दावा किया है, जबकि दो अन्य सूत्रों ने कहा है कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में Find X9s Pro के भारत आने की खबर को एकदम सटीक नहीं माना जा सकता है।
OPPO Find X9s Pro फीचर्स
OPPO Find X9s Pro को इस साल अप्रैल में चीन और कुछ अन्य बाजारों में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.32-इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और 200MP + 200MP डुअल कैमरा सेटअप के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 5,299 (करीब 75,000 रुपये) रखी गई है।

फिलहाल OPPO की ओर से दोनों स्मार्टफोंस को लेकर घोषणा नहीं की गई है। हालांकि अगर आप फेस्टिव सीजन के दौरान नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OPPO F35 सीरीज के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे के अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।









