8000mAh बैटरी, 8GB RAM और AMOLED स्क्रीन! इंडिया में लॉन्च हुआ नया POCO M8 Power 5G फोन

Join Us icon

पोको ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन POCO M8 Power 5G लॉन्च किया है। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसे 8000mAh Battery के साथ लाया गया है। ताकतवर बैटरी के साथ ही इस लेटेस्ट 5जी फोन में 50MP Camera, AMOLED ​स्क्रीन, 8GB RAM और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर की पावर दी गई है।

8000mAh Battery वाला फोन

POCO M8 Power 5G की सबसे बड़ी खूबी इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को तगड़ी 8000एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बार नॉर्मल यूज में यह मोबाइल 3 दिन तक काम कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में पोको एम8 पावर 15 घंटे, 56 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। यह स्मार्टफोन 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है।

मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 77 मिनट का समय लिया। वहीं ब्रांड के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग के बाद अगर फोन का बैलेंस्ड यूज़ किया जाए तो यह 8 घंटे तक ऑन रह सकता है। यह पोको फोन 22.5W Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते POCO M8 Power से दूसरे मोबाइल को भी चार्ज किया जा सकता है।

POCO M8 Power स्पेसिफिकेशन्स

पोको एम8 पावर 5जी फोन को 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह TUV सर्टिफाइड आई केयर फीचर्स से लैस है जो लंब समय तक फोन देखने पर आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। यूजर्स को इसपर ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

POCO M8 Power 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Xiaomi HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में पोको एम8 पावर का AnTuTu Score 6,19,773 आ चुका है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया पोको 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह Light Fusion 400 सेंसर है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO M8 Power 5G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

POCO M8 Power 5G फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसे 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ लाया गया है। स्मार्टफोन में 10416mm Graphite Cooling एरिया दिया गया है जो फोन हीट होने से रोकता है। ब्रांड का दावा है कि पोको एम8 पावर लगातार 48 महीने यानी 4 साल तक बिना लैग हुए काम कर सकता है। बताते चलें कि एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ ही मोबाइल 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) के साथ काम कर सकता है।

मोबाइल डिस्प्ले Wet Touch 2.0 फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर भी दी है। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP65 दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual-band Wi-Fi और Bluetooth 5.1 के साथ IR Blaster भी मिलता है। पोको एम8 पावर 5जी फोन में यूजर्स को Circle to Search और Gemini AI जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे।

POCO M8 Power 5G प्राइस

पोको एम8 पावर 5जी फोन 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी मिलती है। वहीं 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ऑफर के साथ POCO M8 Power 5G फोन को 21,999 रुपये के स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। पोको एम8 पावर की सेल 7 अगस्त से शुरू होगी जो Blaze Orange, Black और Green कलर में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here