
OnePlus ने कुछ दिन पहले ही Snapdragon Gaming Technology Awards 2026 के दौरान अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को इस साल चीन में लॉन्च करने का ऐलान किया था। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट नहीं बताई है इससे पहले नए लीक में फोन की संभावित कीमत, स्टोरेज वैरियंट और कॉन्फिगरेशन सामने आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार OnePlus अपने फ्लैगशिप लाइनअप में 8GB RAM भी लेकर आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus 16 की संभावित कीमत और स्टोरेज
सोशल मीडिया साइट एक्स पर OnePlusClub हैंडल द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, OnePlus 16 चार RAM और स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 4,999 (करीब 71,100 रुपये) बताई गई है। वहीं, 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत CNY 5,499 (करीब 77,600 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 5,999 (करीब 84,800 रुपये) हो सकती है।
OnePlus 16 pricing
• 8GB+256GB: ¥4,999 (₹70,600/$740)
• 12GB+256GB: ¥5,499 (₹77,700/$815
• 12GB+512GB: ¥5,999 (₹84,700/$888)
• 16GB+1TB (limited edition): ¥7,499 (₹1,06,00/$1,100)There won’t be a 24GB variant pic.twitter.com/sINW13YSrF
— OPlus Club (@OnePlusClub) August 2, 2026
लीक में यह भी सामने आया है कि कंपनी 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वाला एक लिमिटेड एडिशन मॉडल भी पेश कर सकती है, जिसकी कीमत CNY 7,499 (करीब 1.06 लाख रुपये) हो सकती है। वहीं, इस साल OnePlus 24GB RAM वाला कोई मॉडल लॉन्च नहीं करेगी।
OnePlus 15 से महंगा होगा अगला मॉडल
तुलना करें तो OnePlus 15 को अक्टूबर 2025 में चीन में CNY 3,999 (करीब 57,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसका 12GB + 256GB मॉडल इसी कीमत पर आया था। जबकि 16GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वैरियंट की कीमत क्रमशः CNY 4,299, CNY 4,599 और CNY 4,899 रखी गई थी।
अगर यह नया लीक सही साबित होता है तो OnePlus 16 की शुरुआती कीमत पिछले मॉडल की तुलना में करीब 1,000 युआन ज्यादा रह सकती है, जिससे लगता है कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है।
भारत में OnePlus 15 की मौजूदा कीमत
भारत में OnePlus 15 को लॉन्च के समय 12GB + 256GB वैरियंट के लिए 72,999 रुपये और 16GB + 512GB मॉडल के लिए 79,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया था। हालांकि पिछले कुछ महीनों में कई बार कीमत बढ़ने के बाद अब यही मॉडल क्रमशः 85,999 रुपये और 93,999 रुपये में सेल हो रहे हैं।
कैसा होगा आगामी OnePlus 16
अपने इवेंट में OnePlus China के जनरल मैनेजर Liu Baoyou ने पुष्टि की थी कि OnePlus 16 इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होगा। उन्होंने यह भी बताया कि फोन में तीन एक्सक्लूसिव गेमिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेंगी। जिनका लक्ष्य गेमिंग अनुभव को पहले से बेहतर बनाने का होगा। हालांकि कंपनी ने इन फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च के करीब आने के साथ इनके बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशंस संभावित
लीक्स के अनुसार, OnePlus 16 में 6.78-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 185Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की बात समाने आई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित ColorOS 17 के साथ एंट्री ले सकता है।
आगामी OnePlus 16 फोन में लगभग 9,000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। अन्य फीचर्स के रूप में X-axis Bionic Vibration Motor, Symmetrical Dual Speakers और IP68/IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस दिए जा सकते हैं।
अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग OnePlus 16 को अक्टूबर 2026 की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद भारत सहित अन्य बाजारों में एंट्री की जा सकती है। यदि आप आने वाले महीनों में नया फ्लैगशिप डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो OnePlus 16 तगड़ा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स पर जानकारी पढ़ते रहें।











