
Motorola भारतीय बाजार में अपनी G-सीरीज का नया स्मार्टफोन Motorola G Max लॉन्च कर सकता है। नए लीक के अनुसार, यह मिड-रेंज स्मार्टफोन 15 अगस्त के आसपास भारत में लाया जा सकता है। खास बात यह है कि भारत में आने वाला मॉडल ब्राजील में लॉन्च किए गए मॉडल से अलग होने का अनुमान है। रिपोर्ट में फोन की संभावित कीमत और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Motorola G Max की भारत में संभावित कीमत
टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Motorola G Max की भारत में कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए Moto G77 Power से ज्यादा कीमत वाले सेगमेंट में आ सकता है। हालांकि, Motorola ने अब तक फोन की लॉन्च डेट या कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए ब्रांड के अपडेट का वेट करना होगा।
EXCLUSIVE: Motorola G Max is launching in India around August 15th.
Confirmed specifications:
📸 50MP Sony LYT-600 main rear camera
⬛️ Snapdragon 6s Gen 4 SoC
LPDDR5X RAM & UFS 3.1 storage
🍭 2 OS upgrades + 3 years of security patch updatesIt will be priced around ₹30,000
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) August 3, 2026
Motorola G Max इंडिया वैरियंट के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार, भारतीय वैरियंट में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे बेहतर मल्टीटास्किंग और फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड मिल सकती है।
फोटोग्राफी के लिए आगामी Motorola G Max फोन में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर Motorola इस फोन के साथ दो बड़े Android OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे सकता है।
ब्राजील में जून 2026 में लॉन्च किए गए Motorola G Max में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया था। इसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 200MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह 5,200mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग, Android 16 आधारित Hello UI और IP66, IP68, IP69 के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन वाला है।
भारत में आने वाले मॉडल में अलग प्रोसेसर और कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में कंपनी अन्य स्पेसिफिकेशंस में भी बदलाव कर सकती है
अगर Motorola G Max की कीमत करीब 30,000 रुपये रहती है, तो इसका मुकाबला इसी प्राइस सेगमेंट में मौजूद Vivo, Oppo और OnePlus के स्मार्टफोंस से होगा। यदि Motorola ब्राजील मॉडल के AMOLED डिस्प्ले और मजबूत ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स भारतीय वैरियंट में भी बरकरार रखता है, तो यह अच्छा विकल्प बन सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।








