Samsung Galaxy A08 NBTC पर हुआ स्पॉट, 6,000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकती है एंट्री

Join Us icon

Samsung जल्द ही अपनी एंट्री-लेवल Galaxy A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 लॉन्च कर सकता है। भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आने के बाद यह फोन थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी आ गया है। इससे लगता है कि कंपनी डिवाइस को जल्द ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A08 NBTC लिस्टिंग

NBTC डेटाबेस में Samsung Galaxy A08 SM-A08F/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से यह पुष्टि होती है कि यह 4G LTE स्मार्टफोन होगा। हालांकि, इस सर्टिफिकेशन में फोन के फीचर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy A08 संभावित फीचर्स

इससे पहले आगामी Samsung Galaxy A08 को FCC सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग के मुताबिक फोन सिंगल और डुअल SIM वैरियंट में आ सकता है। इसमें Bluetooth, FM Radio और Dual-band Wi-Fi जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy A08 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि फिलहाल प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले Galaxy M08 और Galaxy F08 स्मार्टफोन, Galaxy A08 के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। क्योंकि Samsung पहले भी अलग-अलग सीरीज में एक जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करता आया है।

Samsung की Galaxy A-सीरीज बजट सेगमेंट में अच्छे फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए जानी जाती है। ऐसे में Galaxy A08 से भी बेहतर बैटरी लाइफ, अच्छा परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, इसके सभी फीचर्स और लॉन्च डेट की पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

यदि आप सस्ते में एक 4जी नेटवर्क वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy A08 के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी कोई जानकारी मिलने पर अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here