
realme ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि नया realme 16x 5G स्मार्टफोन 12 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। वहीं, लॉन्च से पहले फोन की Flipkart माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। जिससे इसकी एंट्री की पुष्टि हो गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स के साथ यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देगा। इसे Flipkart, realme.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आइए, आगे आपको फोन की डिटेल्स देते हैं।
realme 16x 5G डिजाइन और लॉन्च डेट
कंपनी ने पुष्टि की है कि realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त 2026 को लॉन्च होगा। इसे ब्लूमिंग डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, स्लिम प्रोफाइल होने के बावजूद इसमें IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी मिलेगा। कलर के मामले में Blooming Brown और Blooming Silver जैसे दो ऑप्शंस मिलेंगे।

realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशंस
realme 16x 5G की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है, जहां फोन के कई प्रमुख फीचर्स सामने आए हैं। कंपनी ने इसे युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया है और दावा किया है कि यह डेली यूज, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए शानदार अनुभव देगा।
realme 16x 5G में कंपनी का खुद का बनाया हुआ Flux Engine दिया जाएगा। जो सिस्टम रिसोर्स को इंटेलिजेंट तरीके से मैनेज कर स्मूद मल्टीटास्किंग और बेहतर परफॉरमेंस देने का दावा करता है। डिस्प्ले के की बात करें तो फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा। जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी।
गेमिंग के लिए realme 16x 5G में GT BOOST इंजन दिया जा रहा है, जो AI आधारित परफॉरमेंस शेड्यूलिंग के जरिए ज्यादा स्टेबल फ्रेम रेट देगा। इससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान भी स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की बात कही गई है।
realme 16x 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो पूरे दिन का बैकअप प्रदान करेगी। कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी 6 साल तक हेल्थ बनाए रखने में सक्षम होगी। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए realme 16x 5G स्मार्टफोन में 50MP AI कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे AI फीचर्स मिलेंगे। जो फोटो और वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

लॉन्च के बाद realme 16x 5G स्मार्टफोन Flipkart, realme.com और देशभर के मेनलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इसकी कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। इन्हें लॉन्च इवेंट के दौरान शेयर किया जाएगा। यदि आप आने वाले दिनों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो नए रियलमी फोन का वेट कर सकते हैं। यह मिड रेंज में बढ़िया विकल्प बनेगा। हम आपको लॉन्च के दिन इसका पूरा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










