
वीवो ने साल 2019 में vivo S1 इंडिया में लॉन्च किया था। अब 7 साल बाद कंपनी इस सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन vivo S2 लेकर आ गई है। वीवो एस2 भारत में लॉन्च हो गया है जो 7050mAh battery, 50MP Camera, 3D Curved AMOLED स्क्रीन, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की पावर से लैस होकर आया है। इस नए वीवो 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo S2 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एस2 5जी फोन को 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह 3D Curved AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस और HDR10 का सपोर्ट दिया है। vivo S2 5G इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन को SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो ज्यादा देर फोन चलाने पर आई स्ट्रेन को कम करती है।

vivo S2 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो 5जी फोन का AnTuTu Score 9,56,029 आ चुका है। वहीं हैवी टास्क के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 23,000mm smart cooling area दिया गया है।
वीवो एस2 5जी को भारतीय बाजार में LPDDR4X RAM पर लॉन्च किया गया है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। यह वीवो का नया मोबाइल Extended RAM तकनीक से लैस है जो स्मार्टफोन की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) प्रदान करती है। वहीं डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें UFS 3.1 Storage तकनीक दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए vivo S2 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो Sony IMX852 सेंसर है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वीवो 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
पावर बैकअप के लिए वीवो एस2 स्मार्टफोन को तगड़ी 7050mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 14 घंटे 57 मिनट का आ चुका है। गौरतलब है कि वीवो ने अपने इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ग्राहकों को इस फोन में Smart Charging Protection और Bypass Charging जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

vivo S2 5G प्राइस
वीवो एस2 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसे मार्केट में 128जीबी और 256जीबी मेमोरी पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये है और मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
vivo S2 5G फोन की सेल 11 अगस्त से शुरू होगी जिसे Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में इस नए वीवो 5जी फोन पर 10% का डिस्काउंट भी मिलेगा जिसके चलते 8जीबी+128जीबी पर 4000 रुपये और 8जीबी+256जीबी वेरिएंट पर 4500 रुपये की छूट पाई जा सकेगी।










