Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च के करीब! IMEI डेटाबेस पर हुई एंट्री, जल्द आ सकता है नया स्मार्टफोन

Join Us icon

Ai+ भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकता है। खबर है कि Ai+ अपने Pulse स्मार्टफोन सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रहा है। आने वाला डिवाइस कथित तौर पर Ai+ Pulse 2 FE नाम से बाजार में एंट्री कर सकता है। जिसे passionategeekz ने IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया है और संभावित डिटेल्स भी दी हैं। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

Ai+ Pulse 2 FE फोन IMEI डेटाबेस

लॉन्च से पहले Ai+ Pulse 2 FE को IMEI डेटाबेस पर देखा गया है। आमतौर पर किसी स्मार्टफोन का IMEI प्लेटफॉर्म पर दिखाई देना इस बात का संकेत माना जाता है कि कंपनी उसे लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल इतना जरूर माना जा रहा है कि Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन मौजूदा Ai+ Pulse का सक्सेसर हो सकता है और कंपनी की Pulse सीरीज को आगे बढ़ा सकता है।

Ai+ ने अब तक Pulse 2 FE को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, IMEI डेटाबेस पर इसकी मौजूदगी से लगता है कि डिवाइस डेवलपमेंट के अंतिम चरण में हो सकता है और आने वाले दिनों में इससे जुड़े सर्टिफिकेशन, लीक्स या आधिकारिक टीजर सामने आ सकते हैं।

कैसा हो सकता है Ai+ Pulse 2 FE

फिलहाल Ai+ Pulse 2 FE के स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आए हैं। लेकिन यदि यह मौजूदा Pulse मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन हुआ तो इसमें बेहतर प्रोसेसर, अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम, नए AI फीचर्स और NxtQuantum OS का नया वर्जन देखने को मिल सकता है।

Ai+ ने कुछ हफ्तों पहले ही Nova 2 और Nova 2 Ultra के रूप में नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये डिवाइस कंपनी के NxtQuantum OS पर काम करते हैं। जिसे प्राइवेसी-फोकस अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने Nova Flip के जरिए फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में भी कदम रखा है।

सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित रहने के बजाय Ai+ टैबलेट, स्मार्टवॉच और ट्रू वायरलेस ईयरबड्स जैसे प्रोडक्ट्स के साथ एक कनेक्टेड इकोसिस्टम तैयार करने पर भी फोकस कर रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में कंपनी अपने पोर्टफोलियो में कई नए डिवाइस लेकर आ सकती है।

इसी के साथ Ai+ ने आज Project Trust+ नाम की नई पहल का भी ऐलान किया है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी अगले पांच सालों तक 20 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कुल 100 करोड़ रुपये के इस इनिशिएटिव का मकसद डेवलपर्स, एथिकल हैकर्स और साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के साथ मिलकर अपने डिवाइस और NxtQuantum OS की सुरक्षा को और मजबूत करने का है। कंपनी का कहना है कि इस पहल के जरिए संभावित सिक्योरिटी खामियों की पहचान उन्हें यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही की जा सकेगी।

आखिर में आपको बताते चलें कि जैसे-जैसे आगामी Ai+ Pulse 2 FE का लॉन्च करीब आएगा। हमें इस फोन से जुड़ी और जानकारी मिलेगी। यदि आप सस्ते में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स साइट पर आपको अपडेट मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here