
Samsung भारत में अपनी बजट Galaxy A07 सीरीज का विस्तार कर सकता है। कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर Galaxy A07s का सपोर्ट पेज सामने आया है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर SM-A077F/DS देखा जा सकता है। हालांकि सपोर्ट पेज पर फिलहाल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं है, लेकिन यहां मौजूदगी से लगता है कि इसे भारतीय बाजार में जल्द जगह मिल सकती है।आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy A07s इंडिया सपोर्ट पेज लाइव
Samsung Galaxy A07s का सपोर्ट पेज Samsung की इंडिया वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। मॉडल नंबर SM-A077F/DS के साथ सामने आई इस लिस्टिंग से फोन के भारत में आने की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले भी फोन की जानकारियां लीक में सामने आ चुकी हैं।

पूर्व में सामने आए लीक में A077FXXU0AZG1 वर्जन का जिक्र था। Samsung के मॉडल नंबर पैटर्न को देखते हुए इससे फोन में 4G कनेक्टिविटी होने की उम्मीद है। यानी आगामी Galaxy A07s मौजूदा Galaxy A07 4G से अपडेटेड मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है।
Samsung के बजट स्मार्टफोंस में ‘s’ का उपयोग पहले भी अपडेटेड या थोड़े अलग मॉडल्स के लिए किया जाता रहा है। ऐसे मॉडल में प्रोसेसर, डिस्प्ले, मेमोरी या अन्य स्पेसिफिकेशंस में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Galaxy A07 4G के फीचर्स
मौजूदा Galaxy A07 4G की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट, 5,000mAh बैटरी और 50MP का मेन कैमरा मिलता है।
Samsung इस फोन के साथ छह जनरेशन तक Android OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देता है। इस प्राइस सेगमेंट में इतना लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट Galaxy A07 सीरीज की बड़ी खासियत है।
Samsung ने Galaxy A07 4G को भारत में फिलहाल 13,499 रुपये में सेल किया जा रहा है। ऐसे में Galaxy A07s की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
Samsung Galaxy A07s की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग से यह जरूर कंफर्म हो गया है कि कंपनी इस डिवाइस पर काम कर रही है, लेकिन अभी इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी आना बाकि है।
यदि आप 12,000 से 15,000 रुपये के आसपास Samsung का बजट फोन खरीदने की सोच रहे हैं और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट को पसंद करते हैं, तो Galaxy A07s का इंतजार किया जा सकता है। हमें आने वाले दिनों में इसके और अपडेट मिलेंगे। आगे की जानकारी के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









