
iQOO 16 को लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसकी लॉन्चिंग चीन में सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में हो सकती है। लेटेस्ट लीक में टिप्स्टर Digital Chat Station ने फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर और डिजाइन सहित कई अहम स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर की है। उम्मीद है यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल iQOO 15 की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iQOO 16 स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार, iQOO 16 में Samsung का बनाया हुआ 6.85 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पैनल में 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही गई है। स्क्रीन का साइज और रिजॉल्यूशन iQOO 15 के समान बताया जा रहा है, लेकिन नए मॉडल में रिफ्रेश रेट 144Hz से बढ़कर 165Hz किया जा सकता है। इस रिफ्रेश रेट का फायदा गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान मिल सकता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर एनिमेशन और मूवमेंट ज्यादा स्मूथ नजर आने की उम्मीद है।

परफॉरमेंस के लिए आगामी iQOO 16 में Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। टिप्स्टर के अनुसार इसका मॉडल नंबर SM8975 है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो iQOO 16 नए Snapdragon फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म से लैस शुरुआती स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है। फोन में बेहतर गेमिंग के लिए डेडिकेटेड डिस्प्ले चिप भी दिए जाने की बात कही गई है।
iQOO 16 के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक में बताया गया है कि फोन के इंजीनियरिंग यूनिट में स्क्रीन के कॉर्नर का शेप और फ्रेम डिजाइन मौजूदा मॉडल के समान है, लेकिन रियर कैमरा मॉड्यूल को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल अब फोन के ऊपरी-बाएं कोने में मौजूद एक छोटे स्क्वायर के अंदर रखा जा सकता है। इससे iQOO 16 का रियर डिजाइन मौजूदा iQOO 15 से अलग हो सकता है।
iQOO 16 को लेकर इससे पहले सामने आई जानकारी में दावा किया गया था कि इसमें 8,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की बात कही गई है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो iQOO 16 में 1115-सीरीज के सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और 0916-सीरीज X-axis लीनियर मोटर दी जा सकती है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। यही नहीं स्मार्टफोन में IP68 और IP69 रेटिंग, USB 3.2 कनेक्टिविटी और AR कोटिंग मिलने की उम्मीद है। कैमरा सिस्टम में OV50Q मेन सेंसर का उपयोग किया जा सकता है।
iQOO 16 फोन को चीन में सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च की घोषणा नहीं की है। यदि आप इस फोन को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।









