Realme 16 Series फिर हुई महंगी, 4,000 रुपये तक बढ़ी कीमत, जानें Realme 16 Pro+ से 16T तक नया प्राइस

Join Us icon

Realme ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की Realme 16 सीरीज के चार मॉडल Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Realme 16 5G और Realme 16T पहले से महंगे हो गए हैं। खास बात यह है कि इन स्मार्टफोंस की कीमतों में इससे पहले भी बढ़ोतरी हो चुकी है। लगातार हो रहे इस प्राइस हाइक के पीछे स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बढ़ती मेमोरी कॉस्ट को बड़ी वजह माना जा रहा है। आइए, आगे आपको सभी मॉडल्स की डिटेल्स देते हैं।

Realme 16 Pro+ की कीमत 4,000 रुपये तक बढ़ी

Realme 16 Pro+ की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 49,999 रुपये से बढ़कर 53,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल पर 4,000 रुपये का इजाफा किया गया है। यह फोन की शुरुआती लॉन्च कीमत 39,999 रुपये से 14,000 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 52,999 रुपये से  55,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 55,999 रुपये से 58,999 रुपये हो गई है। इन दोनों मॉडल पर 3,000 रुपये बढ़े हैं।

Realme 16 Pro भी हुआ 4,000 रुपये तक महंगा

Realme 16 Pro के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत में 4,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसकी पुरानी कीमत 40,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है। फोन का 8GB + 256GB मॉडल 46,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 49,999 रुपये में मिलेगा। दोनों की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Realme 16 Pro को भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट बढ़ोतरी के बाद इसका बेस मॉडल लॉन्च प्राइस के मुकाबले 13,000 रुपये महंगा हो चुका है।

Realme 16 5G की नई कीमत

Realme 16 5G के सभी मॉडल्स पर 1,000 रुपये का प्राइस हाइक किया गया है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये हो गई है। इससे पहले इनकी कीमत क्रमशः 35,999 रुपये, 38,999 रुपये और 41,999 रुपये थी।

Realme 16T भी हुआ 1,000 रुपये महंगा

Realme 16T की पूरी रेंज पर भी 1,000 रुपये की कीमत बढ़ाई गई है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 32,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 31,999 रुपये थी। फोन के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 34,999 रुपये से बढ़कर 35,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये से बढ़कर 36,999 रुपये हो गई है।

क्यों बढ़ रही स्मार्टफोंस की कीमत?

स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से पिछले कुछ महीनों में लगातार कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। खासतौर पर मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत इंडस्ट्री के लिए चुनौती बनी हुई है। बढ़ती लागत को देखते हुए कंपनियां मौजूदा फोंस की कीमतों में बदलाव कर रही हैं।

यदि आप Realme 16 सीरीज फोंस खरीदने की सोच रहे हैं तो मौजूदा कीमत पर इनके मुकाबले उपलब्ध अन्य विकल्पों यानी Motorola Edge सीरीज, Samsung A-सीरीज या Lava मिड रेंज फोंस को देखा जा सकता है। अगर आपको realme फोंस ही लेना है तो आगे त्यौहारी सीजन में ऑफर्स का वेट कर सकते हैं। हम आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here