
iQOO ने अपने Neo सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO Neo 11 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे पावरफुल परफॉरमेंस, गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ वाले डिवाइस के रूप में लाई है। फोन में कंपनी का सेल्फ-डेवलप्ड Q2 गेमिंग चिप और 8K Ice Dome कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसे चीन में iQOO Neo11 Supreme Edition नाम से भी लिस्ट किया गया है। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस और प्राइस विस्तार से जानते हैं।
iQOO Neo 11 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
iQOO Neo 11 Ultra में एल्युमिनियम एलॉय मिडिल फ्रेम दिया गया है। फोन की मोटाई कलर के हिसाब से 8.60mm और 8.69mm है। Shadow Black मॉडल का वजन करीब 225 ग्राम है। जबकि Light White और Wind Chaser वैरियंट करीब 230 ग्राम के हैं। फोन को Shadow Black, Light White और Wind Chaser कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

iQOO Neo 11 Ultra में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 3200×1440 पिक्सल यानी 2K रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। यही नहीं 1.07 बिलियन कलर्स, P3 वाइड कलर गमट और HDR सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने स्क्रीन को आंखों के लिए भी बेहतर किया है। फोन में नया 2K eye-protection डिस्प्ले दिया गया है। गेमिंग के दौरान टच रिस्पॉन्स भी काफी तेज मिलेगा। जिसमें कुछ गेम्स में 500Hz तक टच सैंपलिंग और अधिकतम 4000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग का दावा जा रहा है।
परफॉरमेंस के लिए iQOO Neo 11 Ultra में MediaTek Dimensity 9500M प्रोसेसर लगाया गया है। यह 3nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है। जिसकी क्लॉक स्पीड 4.21GHz तक की है। ग्राफिक्स के लिए ARM G1-Ultra GPU मिलता है। फोन की गेमिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए iQOO का सेल्फ-डेवलप्ड Q2 ई-स्पोर्ट्स चिप लगा है। कंपनी का कहना है कि यह चिप गेमिंग अनुभव को बेहतर बना देगा।
मेमोरी की बात करें तो फोन में LPDDR5X Ultra क्वाड-चैनल RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। यह 12GB से 16GB RAM और 256GB से 512GB इंटरनल स्टोरेज में आता है। फोन में Memory Fusion तकनीक के जरिए 12GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है। iQOO ने इसमें नया 8K Ice Dome कूलिंग सिस्टम भी दिया है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 11 Ultra फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP Sony LYT700V प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरे में f/1.88 अपर्चर और ऑटोफोकस मिलता है। जबकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर वाला है।
डिवाइस का रियर कैमरा 20x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है और इससे 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो f/2.45 अपर्चर के साथ आता है और 1080p तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
iQOO Neo 11 Ultra की बड़ी खूबी 9,100mAh बैटरी है। कंपनी ने इसमें सिंगल-सेल बैटरी का उपयोग किया है, जिसकी रेटेड क्षमता 8,905mAh बताई गई है। इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए फोन में 100W Super FlashCharge सपोर्ट दिया गया है। हालांकि फोन में वायरलेस चार्जिंग नहीं है, लेकिन OTG रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Neo 11 Ultra Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक 3D इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फेस रिकग्निशन भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट सपोर्ट करता है। इसमें डुअल nano-SIM सपोर्ट मिलता है। ऑडियो के लिए स्टीरियो डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जबकि 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है।

iQOO Neo 11 Ultra की कीमत
चीन में iQOO Neo 11 Ultra को चार मेमोरी वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 3,399 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 48,248 रुपये, 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 3,799 युआन करीब 53,926 रुपये, 16GB + 256GB मॉडल की कीमत 3,999 युआन करीब 56,766 रुपये और टॉप 16GB + 512GB वैरियंट की कीमत 4,399 युआन तकरीबन 62,444 रुपये रखी गई है।












