
LAVA ने पिछले महीने अपने Virat V1 4G और 5G स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, अब Pro मॉडल की लॉन्च डेट आ गई है। कंपनी के अनुसार भारत में LAVA Virat V1 Pro 5G फोन 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही ब्रांड ने नए टीजर के जरिए फोन के रियर डिजाइन की झलक भी दिखाई है। आइए, आगे डिवाइस से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।
24 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च
LAVA Virat V1 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट आधिकारिक हो गई है। कंपनी के अनुसार, फोन को 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा। इसकी सेल Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। यानी लॉन्च के बाद ग्राहक इसे ऑनलाइन इसी प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकेंगे।
Mark Your Calendars 👀
Virat V1 Pro 5G.
Launching 24th August, 12 PM. Exclusively on Flipkart.Built on 17 years of trust. 🤝
Stay Tuned!#Flipkart #LavaMobiles #ProudlyIndian #Shaqhataolavauthao pic.twitter.com/2HAB9FGJ39
— Lava Mobiles (@LavaMobile) August 20, 2026
LAVA Virat V1 Pro 5G रियर डिजाइन
LAVA ने अपने नए टीजर में Virat V1 Pro 5G के रियर पैनल को दिखाया है। फोन का कैमरा डिजाइन प्रीमियम लगता है। इसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर दो हॉरिजॉन्टली प्लेस्ड पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि LAVA ने अभी इसके कैमरा सेटअप से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर नहीं की है।
टीजर में LAVA Virat V1 Pro 5G को दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। इनमें एक वैरियंट ब्लू में नजर आता है, जबकि दूसरा वाइट फिनिश के साथ दिखाई दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन दोनों कलर के आधिकारिक नामों की जानकारी नहीं दी है। फोन का पूरा रियर डिजाइन भी लॉन्च के दिन ही सामने आने की उम्मीद है।
फिलहाल LAVA ने Virat V1 Pro 5G की लॉन्च डेट, Flipkart उपलब्धता और रियर डिजाइन से जुड़ी जानकारी ही दी है। इसके अलावा फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग जैसे प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी की ओर से फोन के लिए डेडिकेटेड Flipkart माइक्रोसाइट भी अभी लाइव नहीं है। ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के लिए ग्राहकों को इंतजार करना होगा।
इतना कंफर्म है कि Virat V1 Pro 5G 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और Flipkart पर एक्सक्लूसिव बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो इसकी कीमत और बाकी फीचर्स की जानकारी के लिए लॉन्च का वेट कर सकते हैं। हम आपको इस दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।









