
Vivo ने अपनी T5 5G सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर ली है। क्योंकि कंपनी ने Vivo T5 5G का भारत में लॉन्च टीज करना शुरू कर दिया है। इसके लिए Flipkart पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव है, जिससे लगता है कि स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर के जरिए खास खूबियों की जानकारी मिली है। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।
Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव
Vivo T5 5G की Flipkart माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट नहीं बताई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Vivo फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी टीज कर सकता है।

टीजर के अनुसार आगामी Vivo T5 5G OriginOS पर काम करेगा। इसमें GenAI-ready NPU दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से फोन में फास्ट AI अनुभव मिलेगा।
Vivo T5 5G की सबसे खास खूबियों में डिजाइन शामिल है। कंपनी के अनुसार, फोन की बॉडी सिर्फ 0.799cm यानी 7.99mm मोटी होगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में सेगमेंट का सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है।
क्या हो सकती है कीमत
ऊपर बताए गए फीचर्स के साथ यह दावा 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के प्राइस सेगमेंट के लिए किया गया है। यानी Vivo T5 5G को इस सेगमेंट में प्रीमियम और स्लिम डिजाइन वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है।
Vivo T5 सीरीज में आ रहा नया मॉडल
Vivo ने भारत में अब तक T5 सीरीज के तीन मॉडल पेश किए हैं। जिनमें Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G और Vivo T5x 5G शामिल हैं। वहीं, अब Vivo T5 5G इस लाइनअप का नया मॉडल बनेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और चार्जिंग स्पीड जैसे प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। इनकी जानकारी लॉन्च से पहले सामने आने की उम्मीद है।
Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
इसी सीरीज के Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K Q10+ AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए Vivo T5 Pro 5G में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6.0 पर रन करता है। इसमें 7,000mm² Vapor Cooling Chamber भी दिया गया है। जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान तापमान को सही रखने में मदद करता है।
Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 90W FlashCharge का सपोर्ट मिलता है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo T5 Pro 5G में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
आखिर में आपको बताते चलें कि आगामी Vivo T5 5G की Flipkart माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद इसकी लॉन्च डेट का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। 91मोबाइल्स पर आपको लेटेस्ट अपडेट मिलते रहेंगे।









