
Infinix ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix HOT 70 Pro 5G+ की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह बीते लीक में सामने आई जानकारी के समान ही है। बता दें कि इस फोन की डिटेल्स ब्रांड द्वारा लगातार शेयर की जा रही है। इसी बीच माइक्रोसाइट Flipkart पर भी लाइव हुई है। जिसमें फोन की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। इसके अलावा, कंपनी ने फोन के डिजाइन, डिस्प्ले और कलर ऑप्शन से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी शेयर की हैं। जिसकी पुष्टि पहले भी की जा चुकी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Infinix HOT 70 Pro 5G+ भारतीय लॉन्च डेट
Infinix HOT 70 Pro 5G+ भारत में 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की सेल Flipkart के जरिए होगी। Flipkart पर लाइव हुए माइक्रोसाइट से इसकी उपलब्धता की पुष्टि हुई है। कंपनी 26 अगस्त 2026 को फोन के कुछ और फीचर्स का खुलासा करेगी। ऐसे में लॉन्च से पहले इसके परफॉरमेंस, कैमरा, बैटरी सहित और फीचर्स सामने आएंगे।

Infinix HOT 70 Pro 5G+ के स्पेसिफिकेशंस
Infinix HOT 70 Pro 5G+ में 17.17cm FHD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कंपनी का कहना है कि फोन की बॉडी सिर्फ 7.85mm पतली होगी।
डिजाइन के मामले में भी Infinix ने फोन को खास बनाया है। कंपनी के मुताबिक, HOT 70 Pro 5G+ में भारत का पहला Interactive Active Matrix Cube डिजाइन दिया जा रहा है।। फोन अलग-अलग फिनिश और डिजाइन के साथ चार कलर ऑप्शन में आएगा। इनमें Thermo Orange, Silk Glow Purple, Dive Blue और Mirage Green शामिल हैं।
Thermo Orange वैरियंट में टेंपरेचर-रिस्पॉन्सिव फिनिश मिलेगी। वहीं, Mirage Green मॉडल में कलर-चेंजिंग लेदर फिनिश के साथ ग्लो-इन-द-डार्क इफेक्ट दिया जाएगा। Silk Glow Purple में Dynamic Shine फिनिश और Dive Blue में मैट फिनिश मिलेगी।
ग्लोबल मॉडल जैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
अब तक सामने आई आधिकारिक जानकारी के अनुसार आगामी Infinix HOT 70 Pro 5G+ का भारतीय मॉडल ग्लोबल मॉडल से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी भारतीय मॉडल के फुल स्पेसिफिकेशंस, RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स का खुलासा नहीं किया है। ग्लोबल मॉडल के आधार पर फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी और 50MP Sony प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

4 सितंबर को भारत में लॉन्च होने के बाद HOT 70 Pro 5G नया और यूनिक विकल्प साबित होगा। इसके लॉन्च के लिए आप अगले महीने के पहले हफ्ते का इंतजार कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









