Samsung Galaxy S26 FE रिव्यू : प्रीमियम लुक और पावरफुल कैमरे का परफेक्ट पैकेज

Join Us icon

सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप ‘गैलेक्सी एस26’ सीरीज के सबसे नए मेंबर Samsung Galaxy S26 FE को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस वीकेंड 18 सितंबर से यह नया सैमसंग 5जी फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसका स्टार्टिंग प्राइस 69,999 रुपये है। इस नए सैमसंग 5जी फोन का यूजर एक्सपीरियंस कैसा है, यह जानने के लिए तकरीबन सप्ताहभर हमने Galaxy S26 FE का इस्तेमाल किया और परखा। सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई 5जी की खूबियों और खामियों को हमने एक छोटे रिव्यू के तौर पर पेश किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्सSamsung Galaxy S26 FE
डिस्प्ले6.70″ FHD+ Dynamic AMOLED 2X
प्रोसेसरExynos 2500
मेमोरी8GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा50MP+8MP+12MP
फ्रंट कैमरा12MP Selfie
बैटरी4900mAh Battery
चार्जिंग45W wired + 15W wireless

डिजाइन

Samsung Galaxy S26 FE का डिजाइन पहले वाले मॉडल यानी एस25 एफई से बहुत ज्यादा अलग नहीं है। फोन का बैक पैनल ग्लास का बनाया गया है जो ट्रांसपेरेंट लुक देता है। यह देखने में वाकई काफी प्रीमियम लगा है। कंपनी इस फोन को Blueberry, Graphite और Pistachio कलर में लेकर आई है। हमारे पास पिस्ता कलर है जो खूबसूरत और क्लासी है जो फ्रेश लुक देता है। पैनल प्रोटेक्शन के लिए सैमसंग ने Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया है।

मोबाइल को मजबूती देने के लिए एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। Pistachio + Silver कॉम्बिनेशन ग्राहकों को पसंद आएगा। साइड, फ्रंट और बैक से यह फोन फ्लैट है जिसके कॉर्नर को कर्व रखा गया है। फ्लैट ऐज होने के चलते फोन पर ग्रिप बनी रहती है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। सैमसंग का दावा है कि Galaxy S26 FE 30 मिनट पर पानी में पड़ा रहने के बाद भी सेफ रह सकता है।

मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को वर्टिकली प्लेस्ड किया गया है। राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है। लेफ्ट फ्रेम पूरी तरह प्लेन रखा गया है। स्मार्टफोन के लोवर फ्रेम पर सिम ट्रे, यूएसबी पोर्ट और सिंगल स्पीकर मौजूद है। डिजाइन सिंपल होने के बावजूद कुछ डिफरेंट लुक देता है। मोबाइल का कैमरा मॉड्यूल इसे और बेहतर बनाता है। पहली झलक में ही Samsung Galaxy S26 FE ‘महंगी’ वाली लुक देता है

डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास Victus+ की लेयर दी गई है। सैमसंग ने अपने फोन में HDR10+ और Widevine L1 DRM का सपोर्ट ​भी दिया है जिससे Netflix जैसी ऐप्स पर हाई क्वालिटी कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है। हॉं, यहां Dolby Vision का सपोर्ट नहीं है। ये भी शामिल कर दिया जाता तो यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।

आंकड़ों के हिसाब से ब्राइटनेस बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन रियल लाइफ यूज़ में हमें इससे कोई शिकायत नहीं हुई है। आउटडोर विजिबिलिटी सही है, हमें धूप में फोन चलाने पर​ दिक्कत नहीं आई। गैलेक्सी एस26 एफई में 16M कलर डेप्थ दी गई है और यह वाकई में बेहतरीन और वि​विड कलर आउटपुट देती है। वीडियोज़ देखने में मजा आता है और फोन स्क्रीन का कॉन्ट्रास्ट और कलर क्वॉलिटी बढिया व्यूइंग एक्सपीरिपंस प्रदान करती है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S26 FE को इंडियन मार्केट में कंपनी के ही Exynos 2500 चिपसेट पर लाया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है जिसमें 1.8GHz क्लॉक स्पीड वाले 2x Cortex-A520 कोर, 2.74GHz तक की स्पीड वाले Cortex-A725 कोर और 3.3GHz तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Cortex-X925 कोर शामिल है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में Xclipse 950 GPU दिया गया है। प्रोसेसर की पावर परखने के लिए फोन में कुछ बेंचमार्क टेस्ट भी रन किए गए जिनका स्कोर आप नीचे देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्टSamsung Galaxy S26 FE
AnTuTu2471984
Geekbench (सिंगल-कोर)2346
Geekbench (मल्टी-कोर)7911
PCMark performance17819
Burnout32.5%

वहीं रियल इस्तेमाल के दौरान हमें फोन परफॉर्मेंस से कोई ​शिकायत नहीं हुई है। डेली टॉस्क तो स्मूथ चलते ही रहे, वहीं गेमिंग के दौरान भी कहीं कोई लैग या हैंग जैसी समस्या नहीं आई। हमने फोन में 10 से ज्यादा ऐप्स को एक ही समय पर खोले रखा और साथ ही BGMI खेला। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान भी Galaxy S26 FE की प्रोसेसिंग बिना रूकावट के परफेक्ट काम करती रही। हॉं, इस दौरान फोन हल्का गर्म तो हुआ लेकिन यह जल्द ही कूल डाउन भी हो गया। यानी थर्मल मैनेजमेंट पर भी सैमसंग ने अच्छा काम किया है। गेमिंग टेस्ट का रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

गेमिंग टेस्टCOD: MobileBGMI
ग्राफिक्स मैक्सिमम (30 मिनट)Very HighUltra HDR
एफपीएस मैक्सिमम (10 मिनट)UltraUltra Extreme
एफपीएस एवरेज58.2fps39.3fps
टेम्परेचर हाइक (40 मिनट)4.8 डिग्री5.3 डिग्री
बैटरी ड्रॉप (40 मिनट)6%7%

Galaxy S26 FE 5G फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर लाया गया है जो One UI 9 के साथ मिलकर काम करता है। दूसरे सैमसंग फोंस की ही तरह इसमें भी 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। हमें जो फोन मिला है उसमें जुलाई सिक्योरिटी पैच मौजूद है। वनयूआई 9 का ओवरऑल इंटरफेस काफी क्लीन और रिफाइन है। ग्राहकों को फोन Galaxy AI भी मिलेगा। इसमें भी एक्स्ट्रा डिस्क्रिप्शन नहीं दी गई है जिससे फोन इंटरफेस व्यवस्थित लगता है।

गैलेक्सी एआई में Now Brief के लिए कस्टम AI-powered cards भी मिलते हैं, जिन्हें Weather, Health और Videos जैसी सोर्स के आधार पर पर्सनलाइज़ किया जा सकता है। वहीं Bixby में Perplexity integration के साथ ही नए widgets, न्यू Samsung Health यूआई और Driving Report जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Pro Video mode में भी नए frame-rate ऑप्शन्स और My FanCam जैसे फीचर्स फोटोग्राफी में कम आएंग।

कैमरा

Samsung Galaxy S26 FE के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung GN3 सेंसर, 8 मेगपिक्सल telephoto सेंसर और 12 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस दिया गया है। फोन का मेन सेंसर 1/1.56-इंच ऑप्टिकल फॉर्मेंट के साथ आता है और टेलीफोटो में 3x optical zoom वाला 1/4.4-इंच सेंसर लगाया गया है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।

यह सैमसंग फोन डेलाइट फोटोग्राफी काफी अच्छी करता है। तस्वीरों में डिटेल्स बनी रहती है और डायनामिक रेंज, व्हाइट बैलेंस व कलर्स भी सही रहते हैं। अगर फ्रेम में कॉन्ट्रास्ट कलर हैं तो फोन उन्हें शार्पनेस के साथ कैप्चर करता है जिससे फोटो काफी वाइब्रेंट आती है। ज़ूम करने के बाद भी फोटो क्वॉलिटी खराब नहीं होती है। वहीं फोटो में मौजूद टेक्स्ट को भी यह सैमसंग 5जी फोन बखूबी कैमरे में कैद करता है। इस फोन की पोर्ट्रेट फोटो में शार्पनेस बनी रहती है। हालांकि कई जगह हमें अहसास हुआ कि सब्जेक्ट के बाल इत्यादि ​जैसी चीजों की ऐज डिटेक्शन में चूक भी हुई है।

नाइट फोटोग्राफी में भी सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई का कैमरा सही काम करता है। कम रोशनी में खींची गई फोटोज़ में नॉइज़ ज्यादा नहीं आता है और पिक्चर डिस्टॉर्शन न के बराबर ही मिलता है। नॉर्मल मोड पर कैप्चर की गई फोटोग्राफ कुछ सॉफ्ट हो जाती है। लेकिन वहीं नाइट मोड ऑन करने के बाद क्वॉलिटी में सुधार दिखता है। गैलेक्सी एस26 एफई लो लाइट कंडीशन में लेंस फ्लेयर को भी कंट्रोल करता है और साथ ही फोटो में आने वाले ग्रेनी इफेक्ट को कम करता है। नाइट मोड में डिटेलिंग बनी रहती है।

सेल्फी की बात करें तो यहां यूजर्स को ऑटो फोकस नहीं मिलेगा। फोन के फ्रंट कैमरा से खींची गई फोटोज़ में कलर शार्प आते हैं और मजबूत डायनामिक रेंज के साथ सेल्फी में डिटेल्स बनी रहती है। लो लाइट कंडीशन में स्क्रीन फ्लैश साथ देती है जो वाकई में काफी ब्राइट है। वहीं ग्रुप सेल्फी में फ्रेम को थोड़ा अडजेस्ट करने की जरूरत पड़ती है। कुल मिलाकर Samsung Galaxy S26 FE के कैमरा को फोन की बड़ी ताकत कहा जा सकता है।

बैटरी

Samsung Galaxy S26 FE को मार्केट में 4900mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है। पिछले साल आए Galaxy S25 FE में भी इतनी ही पावर वाली बैटरी लगी थी। यह बात कुछ सैमसंग फैंस को अखर सकती है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों जहां 7000mAh-8000mAh बैटरी वाले फोन मार्केट में आ रहे हैं, वहीं सैमसंग फ्लैगशिप फोन में 5000mAh बैटरी भी ना मिलना थोड़ा अचंभे वाली बात है। लेकिन सैमसंग ऑप्टिमाइज़ेशन के चलते यह छोटी दिखने वाली बैटरी भी लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 10 घंटे, 16 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। बताते चलें कि यह 6200mAh बैटरी वाले Reno 15 Pro Mini के स्कोर से अधिक है।

डेली यूज़ में हमें बैटरी बैकअप औसत ही मिला। प्राइमरी फोन की तरह इस्तेमाल करने पर यह फोन सुबह से शाम तक का वक्त निकाल देता हैं। हॉं, अगर आप उन लोगों में से हैं जो पूरा दिन फोन पर ही लगे रहते हैं तो चॉर्जर साथ रखकर चलने में ही समझदारी है। चार्जिंग की बात करें तो फोन में 45W wired फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट ​दिया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 66 मिनट का समय लिया। वहीं यह सैमसंग 5जी फोन 15W Qi2 wireless चार्जिंग के साथ ही reverse wireless चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

निष्कर्ष

Samsung Galaxy S26 FE कुल मिलाकर एक बैलेंस्ड फोन है। मोबाइल की सबसे बड़ी ताकत हमें इसकी लुक और फोटोग्राफी लगी। देखने में यह स्मार्टफोन क्लासी और प्रीमियम लुक देता है, डिजाइन पसंद आता है। गैलेक्सी एस26 एफई की फोटोग्राफी भी शानदार है। इस फोन का कैमरा इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की फोटोग्राफी में बढिया काम करता है जो डेली यूज में ग्राहकों के काम आएगा। फोन में कंटेंट देखने वाले लोगों के लिए Galaxy S26 FE की डिस्प्ले शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है।

samsung-galaxy-s26-fe-india-sale-date-amazon

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई की बैटरी दिनभर का काम चला देती है और इसकी परफॉर्मेंस यूजर्स को परेशान नहीं करती है। सॉफ्टवेयर अपडेट इसे लंबे समय तक ट्रेंड में बनाए रखती है। कुल मिलाकर अगर आप कोई ऐसा फोन चाहते हैं जो देखने में स्टाइलिश हो और काम में दमदार, तो Galaxy S26 FE को चुना जा सकता है। और सबसे बड़ी बात, इस मोबाइल के साथ Samsung का भरोसा भी आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here