Vivo V80 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 50MP टेलीफोटो कैमरा की जानकारी लीक

Join Us icon

Vivo भारत में अपनी V-सीरीज के विस्तार की तैयारी कर रहा है। इसमें कंपनी जल्द ही Vivo V80 को पेश कर सकती है। यह फोन मॉडल नंबर V2648 के साथ BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इसके साथ Vivo V80 को थाईलैंड की NBTC, मलेशिया की SIRIM और इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन को अक्टूबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। इसके फीचर्स भी लीक में सामने आए हैं। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Vivo V80 डिटेल्स संभावित

कैमरा Vivo V80 की सबसे बड़ी खूबी हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। इसमें 10x पोर्ट्रेट जूम का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। फोन में 4K सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर भी दिया जा सकता है। कंपनी कैमरा हार्डवेयर के साथ-साथ AI आधारित फोटो एडिटिंग और क्रिएटिविटी फीचर्स पर भी फोकस कर सकती है।

Vivo V80 में AI Creative Camera मोड मिलने की उम्मीद है। इसमें 30 से ज्यादा AI इफेक्ट्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा फोन में Live Sticker Collage फीचर भी मिल सकता है। इसकी मदद से यूजर्स Live Photos और स्टिकर्स का इस्तेमाल करके आसानी से फोटो कोलाज तैयार कर सकते हैं।

AI Diwali Portrait फीचर को Vivo V80 में और बेहतर किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, नया वर्जन बेहतर क्वालिटी की फोटो तैयार करने पर फोकस करेगा।

Vivo V80 में 7,200mAh की बैटरी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह Vivo V सीरीज में अब तक दी गई सबसे बड़ी बैटरी होगी। तुलना करें तो Vivo V70 में 6,500mAh की बैटरी दी गई थी। ऐसे में V80 में बैटरी साइज में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Vivo V80 फोन के Android 17 आधारित OriginOS 7 पर काम करने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह भारत में OriginOS 7 के साथ आने वाले शुरुआती स्मार्टफोंस में से एक होगा और संभवतः पहला फोन भी हो सकता है।

Vivo V80 की भारत में संभावित कीमत

Vivo V70 फिलहाल कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर 59,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। ऐसे में Vivo V80 की कीमत अपने पिछले मॉडल से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, लॉन्च डेट, कीमत और अन्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here