
Samsung ने अपनी A-सीरीज में नया स्मार्टफोन Galaxy A08 4G ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। फोन में बड़ी स्क्रीन, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। हालांकि, स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है। आइए, आगे आपको कीमत और फीचर्स विस्तार से बताते हैं।
Samsung Galaxy A08 4G के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy A08 4G में 6.7 इंच का HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल है। वहीं, डिवाइस का वजन 197 ग्राम और डायमेंशन 167.4 × 77.4 × 8.0mm रखा गया है।

परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy A08 4G फोन में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया गया है। इसमें 2.2GHz तक की स्पीड वाले दो Cortex-A76 कोर और 2GHz तक की स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर हैं। जबकि ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है।
Samsung Galaxy A08 4G फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें डुअल सिम और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A08 4G के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और LED फ्लैश मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy A08 4G फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, Samsung Galaxy A08 के बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं है, इसलिए चार्जर अलग से खरीदना पड़ेगा।
Samsung Galaxy A08 4G Android 16 आधारित One UI 8 पर रन करता है। कंपनी ने इस फोन के लिए 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने की पुष्टि की है।
फोन में धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy A08 4G फोन में Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी है।

Samsung Galaxy A08 4G की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A08 4G के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 10,699 यूक्रेनी रिव्निया है, जो भारतीय कीमत में लगभग 23,000 रुपये के बराबर है। यह फोन यूक्रेन में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन Navy Blue, Silver और Green कलर ऑप्शन में आता है। यह कुछ और देशों जैसे सर्बिया और दक्षिण अफ्रीका की वेबसाइट्स पर भी लिस्टेड है। इसलिए आने वाले हफ्तों या महीनों में इसकी एंट्री अन्य बाजारों में हो सकती है।









