
एप्पल (Apple) ने iPhone के लिए iOS 27 जारी कर दिया है। इसे इस साल का कंपनी का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट बताया जा रहा है। खास बात यह है कि आईओएस 27 अब आईफोन 11 और उसके बाद के मॉडल्स के लिए फ्री अपडेट के लिए उपलब्ध है। भारत में भी इसका रोलआउट शुरू हो चुका है। इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण Siri AI है। नई सिरी पहले के मुकाबले ज्यादा नेचुरल बातचीत कर सकती है, स्क्रीन पर मौजूद चीजों को समझ सकती है और जरूरत पड़ने पर मेल, मैसेज और फोटोज में मौजूद जानकारी के आधार पर जवाब दे सकती है। इसके अलावा, कैमरा, शॉर्टकट्स, फोटोज, सफारी और पैरेंटल कंट्रोल्स में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
iOS 27 में Siri AI सबसे बड़ा बदलाव
iOS 27 में सिरी को नए AI फीचर्स के साथ पूरी तरह बदला गया है। अब यह सिर्फ सवालों का जवाब देने वाला वॉयस असिस्टेंट ही नहीं है, बल्कि बातचीत के संदर्भ को समझकर आगे जवाब देने की कोशिश भी करती है।
सिरी एआई आईफोन में मौजूद कैलेंडर इनवाइट्स, मेल, मैसेज, फाइल्स और नोट्स जैसी जानकारी को समझ सकती है। उदाहरण के लिए किसी पुराने फोटो, मैसेज या ईमेल को ढूंढने के लिए अलग-अलग Apps खोलने की जरूरत कम पड़ सकती है। अगर पूछा जाए कि किसी खास जगह पर किस वीकेंड गए थे, तो Siri Mail या ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स में मौजूद जानकारी से इसका जवाब देने की कोशिश कर सकती है।

Siri AI से कौन-कौन से काम होंगे?
नई Siri AI से किसी व्यक्ति, तारीख या जगह के आधार पर मेल, मैसेज, फोटो, लिंक या फाइल खोजी जा सकती है। इसके अलावा, किसी कॉन्टैक्ट में बर्थडे या दूसरा फोन नंबर जोड़ने जैसे काम भी Siri से कराए जा सकते हैं। किसी रेसिपी में मौजूद सामग्री को शॉपिंग लिस्ट में जोड़ना और स्क्रीन पर दिखाई दे रही जानकारी से जुड़े सवाल पूछना भी संभव है। जरूरत पड़ने पर Siri वेब पर भी सर्च कर सकती है।
सिरी को एक्टिवेट करने पर डायनामिक आईलैंड में एक नया Shimmering Orb दिखाई देता है। इसे नीचे की तरफ खींचकर फुल सिरी ऐप में बदला जा सकता है। बातचीत को दूसरे एप्पल डिवाइस पर भी जारी रखा जा सकता है।

Camera से Bill स्कैन करके हिसाब लगाएगी Siri
iOS 27 में Camera App को भी Siri AI के साथ जोड़ा गया है। कैमरा में फोटो और वीडियो के आगे सिरी का एक टैब दिखाई देता है। कैमरा को किसी न्यूट्रिशन लेबल की तरफ करने पर उसमें मौजूद नंबर्स Health App में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा किसी दुकान के आगे कैमरा रखने पर दुकान के खुलने के समय को पूछा जा सकता है। वहीं इवेंस शेड्यूल को स्कैन करके उसकी जानकारी कैलेंडर में भी जोड़ी जा सकती है।
सबसे दिलचस्प फीचर रेस्टोरेंट के बिल को अलग करना है। Siri बिल को पढ़कर टैक्स और टिप के साथ हर व्यक्ति का हिस्सा निकाल सकती है। हालांकि इसके लिए Apple Cash की जरूरत होगी, इसलिए यह सुविधा भारत में फिलहाल सीमित उपयोग की हो सकती है।
Write with Siri से लिखना होगा आसान
सिरी अब किसी टेक्स्ट फील्ड में कंटेंट लिखने, पहले से लिखे टेक्स्ट को रीराइट करने और उसकी भाषा या टोन बदलने में मदद कर सकती है। मैसेज और मेल में सिरी पहले से लिखने के तरीके को समझकर उसी तरह का ड्राफ्ट तैयार करने की कोशिश करती है यानी ड्राफ्ट ज्यादा पर्सनल और नेचुरल दिखाई दे सकता है। iOS 27 में पूरे सिस्टम में स्पेलिंग के साथ ग्रामर सजेशंस भी दिखाई देती हैं।
पुराने iPhone भी होंगे तेज
iOS 27 सिर्फ AI फीचर्स तक सीमित नहीं है। Apple ने परफॉर्मेंस में भी सुधार किया है। कंपनी के अनुसार, ऐप्स अब 30 प्रतिशत तक तेजी से ओपन हो सकते हैं। नई Photos को Library में लोड होने में 70 प्रतिशत तक कम समय लग सकता है, जबकि AirDrop ट्रांसफर 80 प्रतिशत तक तेज हो सकता है।

इसके अलावा, मैसेज अब Failed Message को अपने आप दोबारा भेजने की कोशिश करता है। वहीं वाई-फाई से सेल्युलर नेटवर्क पर स्विच होने का अनुभव भी पहले के मुकाबले स्मूथ किया गया है।
Liquid Glass के लुक को बदल सकेंगे
लिक्वड ग्लास डिजाइन को लेकर अगर ज्यादा ट्रांसपेरैंसी पसंद नहीं है, तो iOS 27 में इसे बदलने का विकल्प दिया गया है।
Settings > Appearance > Liquid Glass में जाकर इसके लुक को ज्यादा Clear से लेकर ज्यादा Tinted तक किया जा सकता है यानी यूजर अपनी पसंद के हिसाब से इंटरफेस का अपीयरेंस चुन सकते हैं।
Shortcuts में सिर्फ बोलकर बनाएं ऑटोमेशन
Shortcuts पहले से काफी पावरफुल था, लेकिन इसे सेट करने के लिए कई एक्शंस को मैनुअली जोड़ना पड़ता था। iOS 27 में यह काम आसान किया गया है। अब किसी ऑटोमेशन को बनाने के लिए सामान्य भाषा में बताया जा सकता है कि क्या करना है। उदाहरण के लिए ऑफिस से निकलते समय किसी फैमिली मेंबर को ETA भेजना या कारप्ले कनेक्ट होते ही कोई प्लेलिस्ट चलाना।
Siri या Shortcuts इस निर्देश के आधार पर Automation तैयार कर सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे बाद में सामान्य भाषा में बदल भी सकते हैं या एक्शंस को खुद एडिट कर सकते हैं।

Photos में फोटो को Frame से बाहर तक बढ़ाएं
Photos App में भी AI आधारित एडिटिंग फीचर्स जोड़े गए हैं। क्लीनअप टूल को अब तीन मोड्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। छोटे इलिमेंट्स हटाने के लिए Fast Mode Device पर काम करता है, जबकि High Quality Mode Apple के सर्वर्स का इस्तेमाल करता है।
Extend नाम का फीचर फोटो के ऑरिजिनल फ्रेम के बाहर का हिस्सा एआई की मदद से तैयार कर सकता है। Spatial Reframing से फोटो खींचने के बाद कैमरा पोजिशन का इफेक्ट बदला जा सकता है।
Image Playground में अब ज्यादा रियलिस्टिक इमेज तैयार करने की सुविधा भी दी गई है। एप्पल ने SynthID वाटरमार्किंग सपोर्ट को इस साल बाद में लाने की बात कही है।
Safari बताएगा कब सस्ता हुआ प्रोडक्ट
iOS 27 में सफारी का Notify Me फीचर शॉपिंग के लिए उपयोगी हो सकता है। किसी प्रोडक्ट की लिस्टिंग सफारी में खोलकर Notify Me सेट किया जा सकता है। इसके बाद ब्राउजर प्रोडक्ट के Restock या प्राइस ड्रॉप जैसी जानकारी पर अलर्ट दे सकता है।
वहीं सफारी ओपन टैब्स को अपने आप टॉपिक्स के हिसाब से ऑर्गेनाइज भी कर सकता है। इसके अलावा, सामान्य भाषा में बताने पर Safari के लिए कस्टम एक्सटेंशन तैयार करने की सुविधा भी दी गई है।
AirPods में मिलेगा कस्टम इक्वेलाइजर
iOS 27 में एयरपॉड्स के लिए Custom Equaliser का विकल्प जोड़ा गया है। इससे यूजर बास, मिड और Treble को अपनी पसंद के अनुसार एडजेस्ट कर सकते हैं। यह सुविधा AirPods 4 और 5, AirPods Pro 2 और 3 और AirPods Max 2 के साथ काम करती है।

एक और छोटा लेकिन काम का बदलाव अलार्म वॉल्यूम से जुड़ा है। Settings > Sounds and Haptics में जाकर Alarm और Ringer Volume को अलग किया जा सकता है। इससे रात में फोन की घंटी की आवाज कम होने पर अलार्म के भी कम सुनाई देने जैसी समस्या से बचा जा सकता है।
Parental Controls हुए बेहतर
iOS 27 में बच्चों की सेफ्टी और पैरेंटल कंट्रोल पर भी काफी ध्यान दिया गया है। Ask to Buy फीचर में बच्चे के ऐप इंस्टॉल करने से पहले पैरेंट की परमिशन जरूरी होगी।

Ask to Browse नए वेबसाइट्स खोलने के लिए भी अप्रूवल मांग सकता है। इसकी रिक्वेट पैरेंट के मैसेज में पहुंच सकती है। वहीं कम्युनिकेशन सेफ्टी अब शेयर्ड इमेज और वीडियोज में न्यूडिटी के अलावा Gore और Violence जैसे कंटेंट को लेकर भी वॉर्निंग दे सकता है। Time Allowances के जरिए एंटरटेनमेंट, गेम्स और सोशल मीडिया जैसी कैटेगरीज के लिए डेली यूसेज लिमिट सेट की जा सकती है। इतना ही नहीं, स्क्रीन टाइम को भी नए At-a-Glance View के साथ रीडिजाइन किया गया है।
दो आईफोन में एक ही Number का इस्तेमाल
iOS 27 में दो आईफोन पर एक ही फोन नंबर शेयर करने की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए दोनों iPhones पर iOS 27 होना जरूरी है। यह सुविधा Settings > Cellular > This iPhone and Another से Set Up की जा सकती है। हालांकि यह सुविधा फिलहाल कैरियर सपोर्ट पर निर्भर है। लॉन्च के समय T-Mobile को इसका सपोर्ट मिला है, जबकि Verizon के लिए Support बाद में आने की उम्मीद है। भारत में फिलहाल कोई ऑपरेटर इस सुविधा को सपोर्ट नहीं करता है।
iOS 27 के छोटे लेकिन काम के बदलाव
iOS 27 में कई ऐसे छोटे फीचर्स भी हैं, जो रोजाना फोन इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर कर सकते हैं।
अब वीडियो से किसी एक फ्रेम को सीधे फोटो के तौर पर सेव किया जा सकता है। इसके लिए स्क्रीनशॉट लेकर उसे क्रॉप करने की जरूरत नहीं होगी।
फोटोज में Captured By Me Filter उन Photos को अलग करने में मदद करेगा, जिन्हें यूजर ने खुद कैप्चर किया है। इससे फॉर्वर्ड किए गए फोटोज और दूसरी इमेज से अपनी Photos को अलग करना आसान होगा।
वॉलेट किसी फिजिकल कार्ड की Photo से Digital Pass तैयार कर सकता है। होम स्क्रीन विजेट्स को Extra Large Size में इस्तेमाल किया जा सकता है और वेदर में अब 5 की जगह 9 दिनों का Forecast दिख सकता है।
Camera Viewfinder के ऊपर दिखाई देने वाले कंट्रोल्स को भी कस्टमाइज किया जा सकता है। वहीं Messages में कमजोर Cellular Network पर बड़ी फोटो भेजते समय बाकी मैसेज को रोकने जैसी समस्या को भी कम किया गया है।
iOS 27 में ये फीचर्स भी मिले
Call Context किसी बिजनेस कॉल के दौरान मेल में मौजूद Confirmation Code या Booking Reference जैसी जानकारी सामने ला सकता है।
HomeKit Secure Video Cameras अब 4K में रिकॉर्ड और स्ट्रीम कर सकते हैं। वहीं Home App किसी वीडियो क्लिप में क्या हुआ, यह बताने और फुटेज को सामान्य भाषा में सर्च करने में भी मदद कर सकता है। हालांकि इसके एआई फीचर्स के लिए iCloud+ का 2TB प्लान जैसी शर्तें लागू हैं।
Health App में Cycle Tracking के तहत Perimenopause Support जोड़ा गया है। iCloud Shared Albums में फुल रिजॉल्यूशन फोटोज शेयर करना आसान किया गया है और Android तथा Windows से ज्वाइन करने का अनुभव भी बेहतर किया गया है। वहीं एक्सेसिबिलिटी के लिए वॉयस ओवर और Magnifier में भी कई सुधार किए गए हैं।
किन iPhones में मिलेगा iOS 27?
iOS 27 का Support iPhone 11 से शुरू होता है। इसमें iPhone 11, 11 Pro और 11 Pro Max के अलावा iPhone 12, 13, 14, 15, 16 और 17 Series शामिल हैं। iPhone 16e और 17e भी Compatible हैं।
इसके अलावा, iPhone Air, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo भी iOS 27 चला सकते हैं। iPhone SE की दूसरी Generation और इसके बाद के मॉडल भी Compatible हैं।
हालांकि Apple Intelligence और Siri AI के लिए सपोर्टेड डिवाइल की लिस्ट छोटी है। इसके लिए iPhone 15 Pro और 15 Pro Max, पूरी iPhone 16 Series और उसके बाद के मॉडल, iPhone Air और iPhone Duo शामिल हैं।
iOS 27 कैसे करें डाउनलोड?
सबसे पहले iPhone का Backup लेना बेहतर है। इसके लिए Settings में जाकर Apple Account > iCloud > iCloud Backup > Back Up Now पर जाएं। अगर iCloud Storage उपलब्ध नहीं है, तो Computer के जरिए भी Backup लिया जा सकता है।
इसके बाद Settings > General > Software Update में जाएं। अगर iOS 27 दिखाई नहीं दे रहा है, तो Software Update Page को नीचे की तरफ Swipe करके दोबारा Check करें।
iOS 27 दिखाई देने पर इसे Select करें और स्क्रीन पर दिए गए Instructions को Follow करें। Update के दौरान फोन Restart होगा और इसके बाद नया iOS Version इंस्टॉल हो जाएगा।
Update के बाद Settings में जाकर Siri AI को अलग से Activate करना होगा। यह Feature अपने आप On नहीं होता और 13 साल से कम उम्र के Users के लिए उपलब्ध नहीं है।


















