200MP कैमरा और डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले के साथ Huawei Mate 90 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक

Join Us icon

Huawei की Mate 90 सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब कंपनी के अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन Huawei Mate 90 Pro Max के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। टिपस्टर के अनुसार, इस फोन में कंपनी का नया Kirin 9050 Pro चिपसेट, नेक्स्ट जेनरेशन डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। हालांकि, Huawei ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है Mate 90 सीरीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Huawei Mate 90 सीरीज को अक्टूबर में पेश किया जा सकता है। इस लाइनअप में Mate 90 Pro Max कंपनी का टॉप-एंड मॉडल हो सकता है। हालांकि, अभी लॉन्च और सीरीज के सभी मॉडल्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

huawei-mate-80-mate-80-pro-launched-china-specs-price

Huawei Mate 90 Pro Max स्पेसिफिकेशंस लीक

चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिपस्टर Smart Pikachu ने Huawei Mate 90 Pro Max के प्रोसेसर को लेकर जानकारी शेयर की है। उनके अनुसार, स्मार्टफोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।

खास बात यह है कि यही चिपसेट कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए Huawei Mate XT 2 Ultimate Design ट्राई-फोल्डिंग फोन में भी दिया गया है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Mate 90 Pro Max को Huawei के प्रीमियम परफॉरमेंस सेगमेंट में रखा जा सकता है।

लीक के अनुसार, Huawei Mate 90 Pro Max में नेक्स्ट जेनरेशन डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। डुअल-लेयर OLED तकनीक को बेहतर ब्राइटनेस, लंबी लाइफ और पावर एफिशिएंसी के लिए शानदार माना जा सकता है। टिपस्टर का यह भी दावा है कि फोन के साथ ऑप्शनल प्राइवेसी स्क्रीन का विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि, यह स्क्रीन किस तरह काम करेगी और क्या यह बिल्ट-इन फीचर होगा या अलग एक्सेसरी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फोटोग्राफी के मामले में Mate 90 Pro Max में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ एक अपग्रेडेड अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने की बात उम्मीद है। फोन में Huawei का नया जेनरेशन Red Maple इमेजिंग सिस्टम शामिल होने का दावा किया गया है। यह सिस्टम कंपनी की कैमरा प्रोसेसिंग और इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स और क्षमताओं की ज्यादा जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

इससे पहले भी इसी टिपस्टर ने Huawei Mate 90 Pro Max के कैमरा सेटअप को लेकर जानकारी दी थी। उनके अनुसार, फोन में Mate 80 Pro Max की तरह डुअल टेलीफोटो कैमरा सेटअप मिल सकता है, लेकिन इस बार इसमें 10x तक ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा, अपकमिंग Huawei फ्लैगशिप में लगभग 1-इंच का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मिलने की भी संभावना है। हालांकि, सेंसर का सटीक साइज, कैमरा कॉन्फिगरेशन और जूम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

huawei-mate-80-series-and-mate-x7-china-launch-date-25-november

फिलहाल Huawei Mate 90 Pro Max के लॉन्च और अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए सामने आई इन डिटेल्स को शुरुआती लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। यदि आप इस लाइनअप को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here