
ओपो का सबसे ताकतवर फोन लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए OPPO Find X10 Pro Max को पेश किया है जो 16GB RAM और पावरफुल MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर के साथ आया है। हैवी प्रोसेसिंग के साथ ही शानदार फोटोग्राफी के लिए इस नए ओपो मोबाइल में 200MP Camera सेटअप भी दिया गया है। फ्लैगशिप फोन ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO Find X10 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
कैमरा
ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स को अगर कंपनी का सबसे पावरफुल कैमरा फोन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के 3 कैमरा सेंसर लगाए गए हैं और तीनों ही Hasselblad पावर्ड हैं। इस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल Ultra-Dynamic मेन कैमरा, 200 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर और 200 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस शामिल है।

OPPO Find X10 Pro Max का मेन कैमरा में 1-इंच सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जो एफ/1.5 अपर्चर और 2nd-gen Danxia कलर रेस्टोरेशन के साथ आता है। इस मोबाइल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर 5X ऑप्टिकल ज़ूम और 100X डिजिटल ज़ूम की क्षमता से लैस है। फोन के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस में 124 डिग्री एफओवी प्राप्त होगा जो वाइड फ्रेम देगा।

फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स के कैमरा मॉड्यूल में AI एल्गोरिदम दिया गया है जो फोटोज़ के कलर्स को ओरिजिनल और डिटेल्स को नेचुरल बनाए रखता है। बताते चलें कि ओपो फाइंड एक्स 10 प्रो मैक्स के कैमरा से 60fps पर 8K video रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओप्पो 5जी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस
ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी फोन को MediaTek Dimensity 9600 Pro पर लॉन्च किया गया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में 3.10गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.55गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं गेमिंग के दौरान बढिया विजुअल ग्राफिक्स के लिए इसमें G2-Ultra NX GPU का इस्तेमाल किया गया है। इस मोबाइल में Arm Mali G2-ultra जीपीयू लगाया गया है।

यह ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 17 बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है। चाइना में OPPO Find X10 Pro Max 5G फोन को कुल चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट जहां 12GB RAM के साथ 256GB Storage सपोर्ट करता है। वहीं फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स को 16GB RAM + 1TB Storage पर भी लॉन्च किया गया है। यह LPDDR5X RAM है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।
डिस्प्ले
OPPO Find X10 Pro Max 5G फोन को 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले flexible AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 288Hz टच सेंपलिंग रेट, 450PPI और 2000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह ओपो मोबाइल अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass Victus 2 की लेयर दी गई है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स को कंपनी ने 8000mAh बैटरी से लैस कर टेक मार्केट में उतारा है। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश की गई है। ओपो का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर 30 घंटे तक लगातार ऑनलाइन शॉर्ट वीडियो देखी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 80W SuperVOOC Flash Charge तकनीक दी गई है। Find X10 Pro Max स्मार्टफोन 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

ड्यूरेबिलिटी
फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स को कंपनी ने IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही गर्म लिक्विड और चिकने पदार्थों से भी सुरक्षित रख सकती है। OPPO Find X10 Pro Max को SGS 5 स्टार सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। यानी मोबाइल अगर गलती से जमीन पर गिर भी जाएगा तो भी टूटेगा नहीं। वहीं फोन की बॉडी को भी स्क्रैच रेजिस्टेंस बनाया गया है जिसके चलते मोबाइल पर कुछ रगड़े जाने पर भी खरोंच या निशान नहीं पड़ेंगे।

OPPO Find X10 Pro Max प्राइस
ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स की कीमत 6799 युआन से शुरू होती है जो इंडियन करंसी अनुसार 97 हजार रुपये के करीब है। इसमें 12GB RAM + 256GB storage मिलेगी। वहीं स्मार्टफोन के 12जीबी+512जीबी वेरिएंट को 7499 युआन यानी तकरीबन 1,07,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह 16GB RAM वाला फोन 512GB और 1TB स्टोरेज पर लाया गया है जिनका रेट 7999 युआन (तकरीबन 1,14,200 रुपये) और 8999 युआन (तकरीबन 1,28,500 रुपये) के करीब है।










