Motorola Signature 27: Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 और 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ फ्लैगशिप फोन पेश

Join Us icon

Motorola ने अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो में नया फोन जोड़ दिया है। इसे Motorola Signature 27 नाम से पेश किया गया है। यह डिवाइस Qualcomm Tech Summit के दौरान आया है। जहां इसके दमदार प्रोसेसर, कैमरा और कूलिंग सिस्टम की जानकारी सामने आई है। इसमें Qualcomm का नया फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है। फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और सात साल के सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, इसकी कीमत और ग्लोबल लॉन्च की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Signature 27 के स्पेसिफिकेशंस

Motorola Signature 27 में नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। यह चिप इसी इवेंट में आया है और अब तक का सबसे तेज बताया गया है। इससे फोन में ऑन-डिवाइस AI, गेमिंग, नेटवर्क परफॉरमेंस और कैमरा प्रोसेसिंग में शानदार अनुभव मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि नया प्रोसेसर स्मार्टफोन पर AI से जुड़े कामों को बेहतर तरीके से करने और गेमिंग के दौरान ज्यादा रिस्पॉन्सिव अनुभव देने में मदद करेगा। हालांकि, चिपसेट के बेंचमार्क स्कोर और रियल परफॉरमेंस से जुड़ी और जानकारी आना बाकि है।

पावरफुल प्रोसेसर के साथ फोन के तापमान को सही रखने के लिए Motorola ने नया ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया है। इसमें पहले के मुकाबले 40 प्रतिशत बड़ा वेपर चेंबर मिलेगा।

Motorola Signature 27 के कूलिंग सिस्टम में लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल का उपयोग किया गया है। यह सिस्टम AI प्रोसेसिंग, गेमिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे कामों के दौरान हीट को कम करने और लगातार परफॉरमेंस बनाए रखने में मदद करेगा।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Motorola Signature 27 के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसमें 50MP Sony LYTIA 910 मेन कैमरा सेंसर की पुष्टि की है। जिसका साइज 1/1.28 इंच है। इसके साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा।

Motorola Signature 27 फोन के बाकी दो रियर कैमरों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसका कैमरा मॉड्यूल पुराने Droid Razr फोन के डिजाइन से लिया गया बताया गया है। इसमें अलग-अलग कैमरा मॉड्यूल के साथ एक बोल्ड रियर डिजाइन देखने को मिलता है। जो सामान्य कैमरा लेआउट से अलग लुक प्रदान करेगा।

Motorola Signature 27 के साथ कंपनी ने सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर भी अपग्रेड दिया है। फोन में 7 साल के Android OS और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। हालांकि, अपडेट की शुरुआत किस Android वर्जन से होगी। इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है। ऑडियो के लिए Motorola ने Bang & Olufsen के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के जरिए फोन में प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Motorola Signature 27 को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें Coal Smoke कलर के साथ Tactical Weave फिनिश है। वहीं, Capulet Green या Capulet Olive में ब्रश्ड टेक्सटाइल से लिया गया सरफेस देखने को मिलता है।

Motorola Signature 27 उपलब्धता

Motorola ने अभी Signature 27 की ग्लोबल कीमत नहीं बताई है। कंपनी के अनुसार, फोन को जल्द ही दुनियाभर के बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। जबकि नॉर्थ अमेरिका में इसकी लॉन्चिंग नवंबर 2026 में कंफर्म की गई है।

Motorola Signature 27 फोन के डिस्प्ले, बैटरी और पूरे कैमरा सेटअप की जानकारी लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है। इसलिए कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के लिए आगे की घोषणा का इंतजार करना होगा। हम आपको अपडेट मिलते मिलते ही जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here