भारत में लॉन्च होगा Xiaomi 18 Pro, रियर डिस्प्ले के साथ फोन का टीजर जारी

Join Us icon

Xiaomi ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने नए फ्लैगशिप फोन Xiaomi 18 Pro को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नया टीजर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें भारत में फोन की एंट्री होने की पुष्टि की है। खास बात यह है बीते दिन ही चीन में प्रो सीरीज लॉन्च हुई है और इसी लुक को इंडिया मॉडल को भी दिखाया गया है। उम्मीद है स्पेसिफिकेशंस भी एक समान ही हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 18 Pro का भारत में लॉन्च टीजर जारी

Xiaomi इंडिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट के जरिए Xiaomi 18 Pro के भारत और ग्लोबली आने की पुष्टि की है। टीजर पोस्टर में फोन को ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।

खास बात यह है कि कंपनी के टीजर में सिर्फ Xiaomi 18 Pro का नाम लिया गया है। इसमें Xiaomi 18 Pro Series या Pro Max मॉडल का जिक्र नहीं है। ऐसे में Xiaomi 18 Pro Max की भारत में एंट्री फिलहाल कंफर्म नहीं है। उम्मीद है कंपनी आने वाले दिनों में फोन की लॉन्च डेट और उपलब्धता को लेकर जानकारी शेयर करेगी।

बता दें कि Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च होने से इंडिया के यूजर्स को कंपनी के रियर सेकेंडरी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन का अनुभव मिलेगा। क्योंकि पिछले साल Xiaomi 17 Pro मॉडल में भी यह फीचर दिया गया था, लेकिन इसे भारतीय बाजार में पेश नहीं किया गया था।

Xiaomi 18 Pro के चाइना मॉडल में रियर पैनल पर सेकेंडरी OLED डिस्प्ले मिलता है। इस स्क्रीन का उपयोग ऐप कार्ड्स और कस्टम इमेज जैसे फीचर्स के लिए किया जा सकता है। भारतीय मॉडल में यह फीचर मिलेगा तो ग्राहकों के लिए नया अनुभव होगा।

Xiaomi 18 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 18 Pro का चीन में लॉन्च बीते दिन ही हुआ है। ऐसे में भारतीय और ग्लोबल मॉडल में चीन के वैरियंट जैसे ही स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं।

चीन में Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट और Leica ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।

Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग दी गई है। भारतीय और ग्लोबल बाजारों में कंपनी इसी बैटरी क्षमता को बरकरार रखेगी या इसमें बदलाव होगा। इसकी जानकारी आगे के अपडेट में सामने आएगी। हम आपको आगे भी इस लाइनअप के बारे में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here