Vivo Y51 Pro 5G सहित 6 Y-सीरीज फोन हुए 2,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें

Join Us icon

बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव का असर Vivo के कई स्मार्टफोंस पर हुआ है। हमने इससे पहले Vivo X300 FE और Vivo S2 5G का प्राइस हाइक डिटेल्स दिया था। इन फ्लैगशिप फोंस के साथ 25 सितंबर 2026 से ही Y-सीरीज के 6 स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव किया गया है। इनमें Vivo Y51 Pro 5G, Y31t 5G, Y21 5G, Y19s 5G, Y11 5G और Y05 शामिल हैं। इनके अलग-अलग मॉडल पर 1,000 रुपये से 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। आइए, आगे आपको सभी का नया प्राइस बताते हैं।

Vivo Y-सीरीज की नई कीमतें

कीमत बढ़ोतरी के बाद Vivo के इन स्मार्टफोंस की नई प्राइस इस प्रकार है:

फोन मॉडलरैम और स्टोरेजनई कीमतकीमत में बढ़ोतरी
Vivo Y51 Pro 5G8GB + 128GB34,999 रुपये2,000 रुपये
Vivo Y31t 5G4GB + 128GB26,999 रुपये1,000 रुपये
Vivo Y31t 5G6GB + 128GB31,499 रुपये1,500 रुपये
Vivo Y21 5G4GB + 64GB20,999 रुपये1,500 रुपये
Vivo Y21 5G4GB + 128GB23,999 रुपये1,500 रुपये
Vivo Y21 5G6GB + 128GB27,999 रुपये1,500 रुपये
Vivo Y19s 5G4GB + 64GB18,499 रुपये1,000 रुपये
Vivo Y19s 5G4GB + 128GB22,499 रुपये1,500 रुपये
Vivo Y11 5G4GB + 64GB18,999 रुपये1,000 रुपये
Vivo Y11 5G4GB + 128GB22,499 रुपये1,500 रुपये
Vivo Y054GB + 64GB15,999 रुपये1,000 रुपये

कंपनी के अनुसार, ये कीमतें 25 सितंबर 2026 से लागू हैं। कीमतों में बदलाव का कारण बढ़ती लागत और एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव को बताया बताया गया है।

Vivo Y51 Pro 5G हुआ 2,000 रुपये महंगा

इस लिस्ट में Vivo Y51 Pro 5G की कीमत में सबसे ज्यादा 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वैरियंट 34,999 रुपये की नई प्राइस पर उपलब्ध होगा।

Vivo Y31t 5G की कीमत में 1,500 रुपये तक बढ़ोतरी

Vivo Y31t 5G के दोनों मॉडल्स की कीमत भी बढ़ाई गई है। इसका 4GB+128GB मॉडल 1,000 रुपये ज्यादा यानी 26,999 रुपये और 6GB+128GB मॉडल 1,500 रुपये ज्यादा यानी 31,499 रुपये का हो गया है।

Vivo Y21 5G के सभी वैरियंट महंगे

Vivo Y21 5G के 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB तीनों वैरियंट की कीमत में 1,500 रुपये का इजाफा किया गया है। कीमत बढ़ने के बाद इनकी नई MOP क्रमशः 20,999 रुपये, 23,999 रुपये और 27,999 रुपये है।

Vivo Y19s 5G, Y11 5G और Y05 की कीमत भी बढ़ी

Vivo Y19s 5G के 4GB+64GB वैरियंट की कीमत 1,000 रुपये और 4GB+128GB मॉडल की कीमत 1,500 रुपये बढ़ी है। इनकी नई कीमत क्रमशः 18,499 रुपये और 22,499 रुपये हैं। वहीं, Vivo Y11 5G के 4GB+64GB और 4GB+128GB मॉडल क्रमशः 18,999 रुपये और 22,499 रुपये में मिलेंगे। दोनों की कीमत में क्रमशः 1,000 रुपये और 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

आखिर में 4जी मॉडल Vivo Y05 की बात करें तो इसके 4GB+64GB वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है। यह फोन अब 15,999 रुपये में बिकेगा।

यदि आप इनमें से कोई भी डिवाइस लेना चाहते हैं तो आपको फिलहाल ज्यादा कीमत देनी होगी। अगर आपको अभी फोन लेना है तो दूसरे विकल्प देख सकते हैं। वहीं, कुछ हफ्ते रुक सकते हैं तो त्यौहारी सीजन का डिस्काउंट मिल सकता है। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here