
Samsung Galaxy M08 LTE इंडिया में अनाउंस हो गया है। यहां एलटीई का मतलब है कि यह सैमसंग का 4G Smartphone है। गैलेक्सी एम08 को लो बजट सेग्मेंट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिसका प्राइस अनाउंस होना बाकी है। यह मोबाइल में बड़ी 6000mAh battery, 50MP Camera और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इस लेटेस्ट सैमसंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy M08 LTE
सैमसंग गैलेक्सी एम08 एलटीई मॉडल को एंड्रॉयड 16 पर पेश किया गया है जो One UI के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Mediatek Helio G99+ चिपसेट लगा है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक जाती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन में Mali-G57 MC2 जीपीयू लगाया गया है।

Samsung Galaxy M08 LTE को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लाया गया है। यह PLS LCD पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस बड़ी स्क्रीन वाले फोन की थिकनेस 8एमएम रखी गई है जो इसे हल्का और बेहतर ग्रिप वाला फोन बनने में मदद करती है। वहीं स्मार्टफोन को दी गई IP65 रेटिंग के चलते यह पानी बौछारों से भी सुरक्षित रह सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एम08 बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसे 6000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है। ब्रांड के मुताबिक फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल सुबह से रात तक का बैकअप दे सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Galaxy M08 4G को 25W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम08 4जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह कम रेट वाला सैमसंग स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy M08 4G स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। वहीं फोन में मौजूद RAM Plus तकनीक इसकी 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है। यह सैमसंग स्मार्टफोन Circle to search 3.0 से लैस है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi , Bluetooth 5.3 और 3.5mm हेडफोन जैक फीचर भी मिलते हैं।









