
वीवो ने जुलाई महीने में अपना सस्ता 5जी फोन vivo T5 Lite इंडिया में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6500mAh battery, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP Camera जैसी स्पेक्स दी गई है। वीवो टी5 लाइट 19,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ था जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई थी। अब कंपनी इस वीवो 5जी फोन का सबसे सस्ता वेरिएंट 64GB Memory के साथ ले आई है।
सस्ता वीवो 5जी फोन
vivo T5 Lite 5G फोन का न्यू मेमोरी वेरिएंट 4GB RAM + 64GB Storage पर लाया गया है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर यह नया वेरिएंट लिस्ट कर दिया गया है जिसका प्राइस अभी सामने आना बाकी है। आने वाले सप्ताह में यह सस्ता 5जी फोन वेरिएंट सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा जो 20000 से कम का 5जी फोन बनकर बिकेगा।

वीवो टी5 लाइट 5जी फोन के अन्य वेरिएंट्स की बात करें तो 4GB RAM + 128GB Storage का सेलिंग प्राइस 20,499 रुपये है। वहीं 6GB RAM + 128GB Storage को 22,999 रुपये में 6GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
vivo T5 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो टी5 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोेसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बता दें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 5,75,705 आ चुका है। वहीं फोन में मौजूद Extended RAM तकनीक इसकी 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर 12GB RAM की ताकत देती है।
vivo T5 Lite 5G फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। यूजर्स को इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। मोबाइल Greasy-Hand और Wet-Hand फीचर से लैस है जिसके चलते गीले या चिकने हाथों को भी फोन स्क्रीन टच को बिना परेशानी इस्तेमाल किया जा सकता है।

वीवो टी5 लाइट 5जी फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo T5 Lite 5G फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
vivo T5 Lite बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh बैटरी दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वीवो के मुताबिक फुल चार्ज पर फोन लगातार 23 घंटे तक YoutTube या फिर 20 घंटे तक Instagram स्क्रॉलिंग टाइम दे सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 11 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge तकनीक दी गई है।

वीवो टी5 लाइट को MIL‑STD‑810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर पेश किया गया है जो इसे एंटी ड्रॉप और शॉकप्रूफ बनाता है। वहीं मोबाइल को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को इस सस्ते वीवो फोन में 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ ही OTG और FM जैसे विकल्प भी मिलेंगे। बताते चलें कि इस मोबाइल में 2TB का मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।









