
वीवो ने नया बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन vivo Y600k Turbo लॉन्च किया है। यह मोबाइल ब्रांड की होम मार्केट चाइना में उतारा गया है जो 9000mAh battery की ताकत से लैस है। यह 12GB RAM वाला 5G फोन है जो Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करता है। इस नए वीवो फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo Y600k Turbo स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई600के टर्बो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 810 जीपीयू दिया गया है।

vivo Y600k Turbo 5G फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक मोबाइल की 12जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत (12जीबी+12जीबी) प्रदान करती है। यह वीवो 5जी फोन 7000mm VC कूलिंग सिस्टम सपोर्ट करता है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकती है। वाई600के टर्बो में LPDDR4X RAM लगी है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।
वीवो वाई600के टर्बो को 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन Q10+ AMOLED पैनल पर बनी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट देती है। इस वीवो 5जी फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक दी गई है और साथ ही ज्यादा देर मोबाइल चलाने पर आंखों को नुकसान से बचाने के लिए लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y600k Turbo 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वीवो 5जी फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इस vivo Y600k Turbo 5G फोन में तगड़ी 9000mAh बैटरी दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह वीवो 5जी फोन OTG reverse टेक्नोलॉजी से लैस है जिसे चलते इस बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन से दूसरे मोबाइल से भी चार्ज किया जा सकता है। फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

vivo Y600k Turbo प्राइस
वीवो वाई600के टर्बो 5जी फोन को चीन में 12GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 2799 युआन है जो इंडियन करंसी अनुसार 40,199 रुपये के करीब है। चाइना में यह वीवो 5जी फोन Electric Blue, Dune Gold और Millennial Pink कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है।









