
अपने कैमरा के लिए फेमस गूगल पिक्सल सीरीज भी प्राइस हाइक की मार से बच नहीं पाई है। कंपनी ने साल की शुरुआत में Google Pixel 10a इंडिया में लॉन्च किया था जो कॉम्पैक्ट डिजाइन, 48MP Camera और पावरफुल Tensor G4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। लेकिन अब इस स्मार्टफोन की कीमत में पूरे 6,000 रुपये का ईजाफा हो गया है। आज से ही फोन नए रेट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
Google Pixel 10a प्राइस
गूगल पिक्सल 10ए को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है। लेकिन अब कंपनी ने मोबाइल की कीमत 6,000 रुपये बढ़ा दी है जिसके बाद Google Pixel 10a को खरीदने के लिए 55,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कंपनी वेबसाइट पर यह मोबाइल नए प्राइस के साथ सेल के लिए लिस्ट हो गया है जिसे Lavender, Berry, Fog और Obsidian कलर में खरीदा जा सकता है।
![]()
Google Pixel 10a स्पेसिफिकेशन्स
गूगल पिक्सल 10ए स्मार्टफोन में 2424 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह OLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। Pixel 10a को कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है और इसपर Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है। यह IP68 रेटिंग से लैस है जो फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।
प्रोसेसिंग के लिए Google Pixel 10a को कंपनी के ही Tensor G4 चिपसेट से लैस किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बेहतर और एडवांस एआई प्रोसेसिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M2 चिप भी लगाई गई है। गूगल पिक्सल 10ए 5जी फोन में LPDDR5X RAM लगी है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।
![]()
फोटोग्राफी के लिए गूगल पिक्सल 10ए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) फीचर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। Google Gemini के साथ मिलकर यह फोन बेहद शानदार फोटोग्राफी बना सकता है।
पावर बैकअप के लिए गूगल पिक्सल 10ए को 5100mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। गौरतलब है कि पिक्सल 9ए में भी इतनी ही कैपेसिटी वाली बैटरी लगाई गई थी। Pixel 10a की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं साथ ही इस मोबाइल में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।









