
सस्ते स्मार्टफोन बनाने वाली मोबाइल कंपनी Ai+ ने कुछ ही दिनों अपना 10 हजार से कम का स्मार्टफोन Pulse 2 FE इंडिया में लॉन्च किया था। यह सस्ता मोबाइल 5000mAh battery, 50MP AI camera और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लाया गया था जो आज से पहली बार भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। पहली ही सेल में कंपनी इस लो बजट स्मार्टफोन पर 1 हजार का डिस्काउंट भी दे रही है। फोन डील और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Ai+ Pulse 2 FE प्राइस
एआई+ पल्स 2 एफई का रेट 9,999 रुपये है। कंपनी ने इसे 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च किया है। आज से मोबाइल की सेल शुरू हो रही है जिसमें 1000 रुपये की छूट भी दी जा रही है। यानी Pulse 2 FE को सिर्फ 8,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह 1000 रुपये का डिस्कांउट Axis और ICICI Credit Card से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को मिलेगा जिसका फायदा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उठाया जा सकता है। इस सस्ते स्मार्टफोन को Black, Blue, Green और Purple कलर में परचेज किया जा सकता है।

Ai+ Pulse 2 FE स्पेसिफिकेशन्स
एआई+ पल्स 2 एफई स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसे आईपीएस पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को इस सस्ते स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा जो 10 हजार से कम के मोबाइल में बेहद कम देखने को मिलता है। यानी इस फोन में स्मूथ और इमर्सिव स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
Ai+ Pulse 2 FE 4G स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो nxtQ OS के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस लो बजट मोबाइल फोन में MediaTek Helio G81 चिपसेट लगाया गया है। गौरतलब है कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में यूजर्स को Mail G52 MC2 जीपीयू का सपोर्ट भी मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए एआईप्लस पल्स 2 एफई स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर लगा है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Ai+ Pulse 2 FE 4G मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह IP64 रेटिंग वाला सस्ता स्मार्टफोन है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों में खराब नहीं होगा।
पावर बैकअप के लिए Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन अनलॉकिंग के लिए यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और USB Tethering जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।








