
Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने भारत में अपने नए REDMI 17C 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू कर दी है। इसमें 6.9-इंच का 120Hz AdaptiveSync डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि डिवाइस की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। जो इसे कम कीमत में अच्छा ऑप्शन बनाती है। आप आगे कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फोन कहा मिलने वाला है इसकी डिटेल्स आगे देख सकते हैं।
Redmi 17C 5G की कीमत
Redmi 17C 5G को भारत में दो RAM और स्टोरेज में सेल किया जा रहा है। इसके 4GB + 128GB की कीमत केवल 20,999 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये का है। फोन की बिक्री आज से शुरू हो गई है। इसे mi.com, Amazon.in और Xiaomi Retail के जरिए खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को अलग-अलग प्लेटफार्म पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर मिलेंगे। जिसके बाद कीमत और कम हो सकती है।

Redmi 17C 5G के स्पेसिफिकेशंस
Redmi 17C 5G में 6.9-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz तक के AdaptiveSync रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इससे स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ब्राउजिंग के दौरान स्क्रीन एक्सपीरियंस स्मूथ होगा। डिस्प्ले को TUV Rheinland की Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। कंपनी के मुताबिक ये फीचर्स लंबे समय तक फोन उपयोग करते समय आंखों पर पड़ने वाले असर को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में Memory Extension फीचर के जरिए 12GB तक RAM का सपोर्ट मिलता है। इससे एक साथ कई ऐप चलाने और मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर अनुभव होता है। स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें Google Gemini, Circle to Search और Xiaomi Interconnectivity जैसे फीचर्स मिलते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
Redmi 17C 5G फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें स्मार्ट चार्जिंग इंजन भी दिया गया है। जो चार्जिंग एफिशिएंसी और बैटरी की लाइफ को बेहतर करने के लिए काम करता है। Xiaomi के इंटरनल टेस्ट के अनुसार, बैटरी 1,000 फुल चार्ज साइकल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत या उससे ज्यादा क्षमता बनाए रख सकती है।

Redmi 17C 5G को IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस भी मिला है। फोन में Wet Touch Technology 2.0 दी गई है, जिससे स्क्रीन गीली होने पर भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रखने में मदद मिलती है। यही नहीं इसमें 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 200 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्ट फीचर भी मिलता है।








