
Google की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 12 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। टेक साइट OVRPlus के अनुसार, GSMA IMEI डेटाबेस में Google के चार नए स्मार्टफोन स्पॉट हुए हैं। इनमें Google Pixel 12, Pixel 12 Pro, Pixel 12 Pro XL और Pixel 12 Pro Fold शामिल हैं। लिस्टिंग में इन फोन के मॉडल आईडी के साथ डिस्प्ले रिजॉल्यूशन की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, ये शुरुआती डेटाबेस एंट्री हैं और लॉन्च से पहले इनमें बदलाव संभव है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Google Pixel 12 सीरीज डिटेल्स लीक
GSMA IMEI डेटाबेस में Pixel 12 को मॉडल आईडी GC0QU के साथ देखा गया है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल बताया गया है। तुलना करें तो Pixel 11 का रिजॉल्यूशन 1080 x 2424 पिक्सल है। यानी नए मॉडल में हॉरिजॉन्टल रिजॉल्यूशन समान रह सकता है। जबकि वर्टिकल 24 पिक्सल कम हो सकता है।
Google Pixel 12 Pro की मॉडल आईडी GWU59 बताई गई है और इसका डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1280 x 2824 पिक्सल हो सकता है। Pixel 11 Pro के 1280 x 2856 पिक्सल रिजॉल्यूशन की तुलना में यहां वर्टिकल 32 पिक्सल कम है।
Google Pixel 12 Pro XL को G7U1Y मॉडल आईडी के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी स्क्रीन 1344 x 2952 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ सकती है। Pixel 11 Pro XL में 1344 x 2992 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया था। इस तरह नए मॉडल में वर्टिकल पिक्सल काउंट 40 कम हो सकता है।
इन तीनों मॉडल में हॉरिजॉन्टल रिजॉल्यूशन में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि Google डिस्प्ले के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने के बजाय इसके आस्पेक्ट रेशियो में मामूली बदलाव कर सकता है। हालांकि, अभी स्क्रीन साइज और फाइनल पिक्सल डेंसिटी की जानकारी सामने नहीं आई है।
![]()
Google Pixel 12 Pro Fold में हो सकता है बड़ा डिस्प्ले अपग्रेड
Google Pixel 12 सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव फोल्डेबल मॉडल Pixel 12 Pro Fold में देखने को मिल सकता है। इसे GSMA डेटाबेस में G4D5D मॉडल आईडी के साथ लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके इनर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2296 x 2404 पिक्सल हो सकता है।
पूर्व मॉडल Pixel 11 Pro Fold के इनर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2076 x 2152 पिक्सल है। यानी नए मॉडल में स्क्रीन पर पिक्सल बढ़ सकते हैं। इससे डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी बेहतर होने और टेक्स्ट व इमेज ज्यादा शार्प दिखने की उम्मीद है। जिससे स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग के दौरान इसका फायदा मिल सकता है।
खास बात यह है कि Pixel 12 Pro Fold का डिस्प्ले लगभग स्क्वायर शेप में ही रह सकता है। यानी Google अपने मौजूदा फोल्डेबल डिजाइन को पूरी तरह बदलने के बजाय उसी डिजाइन को बेहतर कर सकता है।
फिलहाल GSMA IMEI डेटाबेस लिस्टिंग में डिस्प्ले के अलावा ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फोन की बैटरी, Tensor चिप, कैमरा और अन्य हार्डवेयर डिटेल्स भी सामने नहीं आई हैं। वहीं, Pixel 12 Pro Fold के आउटर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन भी फिलहाल पता नहीं चला है।
![]()
आखिर में आपको बताते चलें कि आगामी Google Pixel 12 सीरीज को अगस्त 2027 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च में कई महीने बाकी है ऐसे में फोन के अब सामने आए डिस्प्ले फीचर्स में बदलाव हो सकता है। यदि आप आगामी पिक्सल 12 सीरीज लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।









