10000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है Redmi Turbo 6 Max, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Join Us icon

Redmi अपनी Turbo सीरीज में नए स्मार्टfफोंस लेकर आ सकता है। उम्मीद है ब्रांड Redmi Turbo 6 सीरीज में Turbo 6 और Turbo 6 Max मॉडल पेश कर सकता है। इसी बीच टिपस्टर Digital Chat Station ने अपकमिंग Redmi फोन को लेकर कुछ अहम जानकारी शेयर की है। हालांकि टिपस्टर ने फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन लीक में सामने आए फीचर्स को देखते हुए माना जा रहा है कि यह Redmi Turbo 6 Max हो सकता है। आइए, आगे डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Turbo 6 Max स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार, Redmi का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ आ सकता है। टिपस्टर ने डिवाइस का नाम नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसे Redmi Turbo 6 सीरीज से जोड़ा मॉडल बताया गया है।

DCS के अनुसार MediaTek का 3nm Dimensity 9600M चिप फिलहाल एक फ्लैगशिप मिड-साइज मॉडल के लिए रिजर्व है। ऐसे में Redmi के इस नए परफॉरमेंस फोन में Dimensity 9500s को अलग पोजिशनिंग के साथ उपयोग किए जाने की उम्मीद है।

लीक की खास जानकारी फोन की बैटरी को लेकर है। टिपस्टर के अनुसार, डिवाइस में 10,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में Redmi Turbo 6 Max को 10,000mAh बैटरी के साथ टेस्ट किए जाने की बात कही गई थी। यह बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए खास बना सकती है।

Redmi Turbo 6 Max फोन के डिस्प्ले को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि स्क्रीन का सटीक साइज अभी साफ नहीं है, लेकिन जब एक यूजर ने DCS से पूछा कि क्या फोन में 6.9-इंच या करीब 7-इंच का पैनल मिल सकता है, तो टिपस्टर ने बताया कि फोन में यूजर्स की मांग के अनुसार बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है।

पूर्व रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी Redmi Turbo 6 Max में 7-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 2K रिजॉल्यूशन होने की बात कही गई है। इसके साथ फोन में मेटल मिडिल फ्रेम, IP68/IP69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है।

पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, Redmi Turbo 6 Max का रियर डिजाइन काफी सिंपल हो सकता है। फोन में मिनिमलिस्ट डुअल-कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही गई है। कैमरा मॉड्यूल को हॉरिजॉन्टल लेआउट में रखा जा सकता है।

Redmi Turbo 6 सीरीज में स्टैंडर्ड Turbo 6 के साथ Turbo 6 Max मॉडल आने की उम्मीद है। हालांकि दोनों फोन के बीच स्पेसिफिकेशन में अंतर हो सकता है।

जनवरी में हो सकता है लॉन्च

पिछली रिपोर्ट्स में Redmi Turbo 6 Max के जनवरी में लॉन्च होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि फिलहाल सामने आई जानकारी को लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। यदि रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो 10,000mAh से ज्यादा बैटरी, करीब 7-इंच 2K OLED डिस्प्ले और Dimensity 9500s चिपसेट वाला Redmi Turbo 6 Max शानदार ऑप्शन बन सकता है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here