
Redmi जल्द ही ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जो बैटरी के मामले में मार्केट में नया रिकॉर्ड बना सकता है। लेटेस्ट लीक में इस अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। माना जा रहा है कि यह फोन Redmi Turbo 6 Max नाम से लॉन्च हो सकता है, जो इस साल के आखिर तक एंट्री ले सकता है। आइए, आगे लीक स्पसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
लीक के अनुसार आगामी Redmi Turbo 6 Max में बड़ा 7-इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि यह स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आ सकती है, जिससे यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन का मौजूदा इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप 3nm बेस्ड MediaTek Dimensity 9-सीरीज फ्लैगशिप चिपसेट के साथ टेस्ट किया जा रहा है।
फिलहाल Redmi Turbo 5 Max में Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया Turbo 6 Max या तो इसी चिपसेट के अपग्रेडेड वर्जन के साथ आएगा या फिर इसमें Dimensity 9500 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिहाज से यह डिवाइस फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।
Redmi Turbo 6 Max फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। लीक में दावा किया गया है कि इसमें 10,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह अपने सेगमेंट के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है। बड़ी बैटरी के साथ फोन लंबा बैकअप देने वाला होगा। जो गेमिंग और मल्टीमीडिया यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है।
पूर्व रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Turbo 6 Max डिवाइस में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में मेटल मिडिल फ्रेम और IP68/IP69 रेटिंग दिए जाने की बात भी सामने आई है। जिससे यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस होगा।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Redmi Turbo 6 Max को इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक्स से लग रहा है कि Redmi आने वाले दिनों में जानकारी शेयर कर सकता है। उम्मीद है फोन को मिड रेंज स्मार्टफोन फोन के रूप में लाया जा सकता है। जो बड़ी बैटरी और तगड़ा परफॉरमेंस पसंद करने वालों को लुभा सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।










