
OnePlus 16 चीन में लॉन्च हो चुका है। इंडिया में भी इस पावरफुल फ्लैगशिप फोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वनप्लस 16 भारत में लॉन्च होगा भी या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन वहीं दूसरी इसी वनप्लस नंबर सीरीज का एक नया स्मार्टफोन OnePlus 16T लीक में सामने आ गया है। इस अपकमिंग मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है और बताया जा रहा है कि यह ‘वनप्लस का वाइड फोन’ होगा।
OnePlus 16T का डिजाइन
कंपनी की ओर से अभी तक वनप्लस 16टी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सामने आए लीक्स के अनुसार यह चौड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन होगा। इसे वाइड आस्पेक्ट रेश्यो पर लाया जा सकता है जो मौजूदा स्मार्टफोंस की तुलना में अलग दिखेगा। कुछ हद तक इस फोन की लुक किसी छोटे टैब जैसी आएगी जिसे आप नीचे लगी लीक फोटो में देख सकते हैं। हालांकि वाकई में OnePlus 16T वाइड स्मार्टफोन होगा या नहीं, अभी इसे कंफर्म कहना मुश्किल है।
OnePlus 16T की स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 16टी 5जी फोन को 16:9 या 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इस मोबाइल में 6.35-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। यह LTPO OLED पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। लीक की मानें तो यह वनप्लस 5जी फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा।
OnePlus 16T 5G फोन को MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का लेटेस्ट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.70गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल को एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ ColorOS 17 का सपोर्ट मौजूद रहेगा।

लीक की मानें तो वनप्लस 16टी डुअल 200MP Camera वाला फोन बनकर आएगा। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर और 200 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल फ्रंट कैमरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए वनप्लस 17टी में 7000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। गौरतलब है कि OnePlus 16 स्मार्टफोन 9000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। वहीं लीक की मानें तो अपकमिंग 16T मॉडल में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार वनप्लस 16टी 5जी फोन IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल ऑफिशियल डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।










