iQOO Z12 Lite 5G ब्लूटूथ SIG साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकती है एंट्री

Join Us icon

iQOO अपनी Z-सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। क्योंकि अपकमिंग iQOO Z12 Lite 5G को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे लगता है कि कंपनी जल्द ही फोन को बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि, स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z12 Lite 5G Bluetooth SIG पर लिस्ट

Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर iQOO Z12 Lite 5G को मॉडल नंबर I2603 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से फोन का नाम और मॉडल नंबर सामने आया है। हालांकि, इसमें स्मार्टफोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा या बैटरी से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है।

iQOO Z12 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस संभावित 

Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन से iQOO Z12 Lite 5G के हार्डवेयर की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल फोन के डिस्प्ले, चिपसेट, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं है। हालांकि यह पूर्व मॉडल iQOO Z11 Lite 5G का अपग्रेड हो सकता है। जिसके स्पेसिफिकेशंस आप आगे पढ़ सकते हैं। उम्मीद है आगामी फोन में पूर्व मॉडल से बेहतर खूबियां दी जा सकती है।

iQOO Z11 Lite 5G फोन में 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.74-इंच की HD+ स्क्रीन है। जो LCD पैनल पर बनी है। इस फोन की स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस आउटपुट मिलता है। कंपनी ने इसे Greasy Hand और Wet Hand फीचर से लैस किया है जिसके चलते गीले और चिकने हाथों से भी स्क्रीन टच को ​बिना परेशानी उपयोग किया जा सकता है।

iQOO Z11 Lite 5G को एंड्राइड 16 आधारित Origin OS 6 पर लाया गया था । प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस नए आइकू 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT505C सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z11 Lite 5G फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 Lite 5G बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 6500mAh बैटरी है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Reverse Charging तकनीक से लैस है जिसके चलते इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। वहीं, Bypass Charging 2.0 तकनीक भी है जो हैवी परफॉरमेंस में फोन चार्ज करने पर करंट को बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है।

आने वाले दिनों में iQOO Z12 Lite 5G फोन के अन्य सर्टिफिकेशन लिस्टिंग या लीक्स से इसके स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है। अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here