
Huawei अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Huawei Pura 100 लॉन्च कर सकता है। इस अपकमिंग सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर के जरिए सामने आए हैं। लीक के मुताबिक, सीरीज में 6.39-इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, इसके Pro Max वैरियंट में Tandem OLED पैनल मिलने की बात कही गई है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Pura 100 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
टिप्स्टर के अनुसार, Huawei Pura 100 सीरीज के एक मॉडल में 6.39-इंच का 1.5K BOE 8T LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह 2.5D वाइड स्क्रीन हो सकती है। जिसमें LIPO टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है। इसकी मदद से स्क्रीन के चारों ओर बेहद पतले बेजल मिल सकते हैं। इस डिस्प्ले में BT.2020 कलर गमट सपोर्ट मिलने की भी जानकारी सामने आई है।
Huawei Pura 100 Series Specs Tipped, Including a Wide-Screen Model 👀
• 6.39-inch Display: 1.5K BOE 8T LTPO 2.5D wide display with LIPO technology for ultra-narrow bezels and BT.2020 color gamut.
• Tandem OLED: Could be used in the Pro Max variant.
• Camera: 50MP multi-focal-length LoFIC camera with variable aperture + 200MP periscope telephoto lens.
— Tech Ultimatum (@TechieUltimatum) November 3, 2026
टिप्स्टर के मुताबिक, Huawei Pura 100 सीरीज में एक वाइड-स्क्रीन मॉडल भी शामिल हो सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह कौन सा मॉडल होगा और इसकी स्क्रीन का साइज कितना रहेगा।
सीरीज के टॉप मॉडल Huawei Pura 100 Pro Max में Tandem OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी में OLED की कई एमिसिव लेयर का उपयोग होता है। जिससे ब्राइटनेस और पैनल की एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है। हालांकि, अभी इसके डिस्प्ले की बाकी डीटेल्स सामने नहीं आई हैं।
फोटोग्राफी के लिए आगामी फोन में 50MP का मल्टी-फोकल लेंथ LoFIC कैमरा मिल सकता है। इसमें वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। इसकी मदद से कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन के हिसाब से अपर्चर को एडजस्ट कर सकता है। वहीं, LoFIC टेक्नोलॉजी हाई-कॉन्ट्रास्ट में ज्यादा डिटेल कैप्चर करने में मदद कर सकती है।
Huawei Pura 100 सीरीज में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। इससे दूर की फोटो बेहतर डिटेल के साथ कैप्चर करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, अभी इसके जूम लेवल और कैमरा सेंसर की जानकारी सामने नहीं आई है।
Huawei Pura 100 सीरीज की लॉन्च डिटेल्स संभावित
फिलहाल Huawei Pura 100 सीरीज के लॉन्च और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने भी इन स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है यह सीरीज आने वाले महीनों में आ सकती है। इसे चीन के बाजार में लाया जा सकता है। हम आपको लगातार इस लाइनअप के अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











