200MP कैमरा, 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ Motorola Signature 27 लॉन्च

Join Us icon

मोटोरोला ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ब्रांड का मोस्ट प्रीमियम स्मार्टफोनद Motorola Signature 27 ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में उतार दिया गया है जिसके साथ ही कंपनी ने मोटोरोला सिग्नेचर 27 इंडिया लॉन्च भी टीज़ कर दिया है। भारत में भी इस फोन की माइक्रो-साइट लाइव हो गई है और सभी फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स को रिवील कर दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में Motorola Signature 27 प्राइस क्या है और इस फोन की अन्य सभी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Signature 27 प्राइस

ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला सिग्नेचर 27 को €1899 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 2 लाख रुपये के करीब है। यूरोप में इस फोन की सेल 16 नवंबर से होगी। वहीं इंडियन वेबसाइट पर यह मोटोरोला स्मार्टफोन 12GB RAM + 256GB Storage और 16GB RAM + 512GB Storage पर लिस्ट किया गया है जिसका प्राइस आने वाले दिनों में अनाउंस होगा। भारत में मोटोरोला सिग्नेचर 27 स्मार्टफोन PANTONE Coal Smoke (Dark Gray) और PANTONE Capulet Olive (Green) कलर में बिकेगा।

Motorola Signature 27 स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला सिग्नेचर 27 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.74गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 5.01गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Adreno जीपीयू दिया गया है।

हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। इसमें 8384 mm² vapor chamber के साथ ही डायमंड-इंफ्यूज्ड थर्मल जेल शामिल है जो मोबाइल में पनपी गर्मी को तुरंत खत्म कर देता है। वहीं मल्टी टास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए इसमें LPDDR5X RAM लगाई गई है।

Motorola Signature 27 में 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Tandem Panel टेक्नोलॉजी वाली Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 12000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन स्क्रीन Water Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल चला सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला सिग्नेचर 27 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYTIA L910 सेंसर, 3.5x optical जूम वाला 200 मेगापिक्सल Periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Motorola Signature 27 स्मार्टफोन में तगड़ी 7000mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W wired और 50W wireless चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह मोटोरोला 5जी फोन 4.55W reverse वायर्ड और 5W reverse वायरलेस चार्जिंग तकनीक से भी लैस है।

मोटोरोला सिग्नेचर 27 स्मार्टफोन को Aerospace-grade Aluminum फ्रेम पर बनाया गया है और इसकी बॉडी MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है। इस मजबूत बिल्ड वाले फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं फोन स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Ceramic 3 की प्रोटेक्शन दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here